IND vs NZ 2nd Test Day 3: न्यूजीलैंड ने हिन्दुस्तान की धरती पर पहली बार जीती टेस्ट सीरीज, दूसरे मैच में 113 रन से हराया
न्यूजीलैंड ने भारत को दूसरे टेस्ट मैच में 113 रन से हराकर तीन टेस्ट मैच की सीरीज में 0-2 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत की धरती पर न्यूजीलैंड ने पहली बार टेस्ट सीरीज जीती है। मिचेल सैंटनर ने कुल 13 विकेट लिए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs New Zealand LIVE 2nd Test Match। न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में 113 रन से जीत दर्जकर इतिहास रच दिया। टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ है कि न्यूजीलैंड ने भारत को उसके घर में हारकर टेस्ट सीरीज जीती है। न्यूजीलैंड ने तीन टेस्ट मैच में 0-2 की अजेय बढ़त बना ली है।
न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 359 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में भारत दूसरी पारी 245 रन पर सिमट गई। सैंटनर ने कुल 13 विकेट लिए। इससे पहले दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 198 रन बना लिए थे। तीसरे दिन कीवी टीम दूसरी पारी में 255 रन पर सिमट गई। ऐसे में भारतीय टीम को जीत के लिए 359 रन का टारगेट मिला।
मुकाबले का हाल
न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रन पर सिमट गई थी। अश्विन ने तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड की तरफ से कॉनवे ने 76 रन और रचिन रवींद्र ने 65 रन की पारी खेली। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका।
वाशिंगटन सुंदर ने टेस्ट वापसी में शानदार प्रदर्शन के चलते मैनेजमेंट के इस फैसले को सही साबित किया और कुल 7 विकेट लिए। उन्होंने 23.1 ओवर में 59 रन देकर 7 विकेट लिए, जिसमें पांच खिलाड़ी को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया और एक एलबीडब्ल्यू और कैच आउट रहा।
इसके अलावा बाकी विकेट आर अश्विन ने लिए। इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 156 रन पर ढेर हो गई। रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से सेंटनर ने 7 विकेट चटकाए।
India vs New Zealand 2nd Test Playing 11: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत- यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड- टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिशेल सेंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओ'रूर्के
न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 113 रन हराया। जडेजा 40 रन बनाकर आउट हुए। भारत की दूसरी पारी 245 रन पर सिमट गई। सैंटनर को 6 विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने 0-2 की अजेय बढ़त बना ली है।
भारत ने अपना नौवां विकेट गिर गया है। आकाशदीप 1 रन बनाकर आउट हुए। एजाज पटेल ने आकाश को आउट किया।
भारत की उम्मीदों को एक और झटका लगा है। अश्विन ने 34 गेंदों पर 18 रन बनाए।
टी तक भारत का स्कोर दूसरी पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन है। अश्विन और जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत के 7 प्लेयर पवेलियन लौट गए हैं। ग्लेन फिलिप्स ने सुंदर का विकेट चटकाया। सुंदर ने 47 गेंदों पर 21 रन बनाए।
भारतीय टीम को एक और झटका लगा है। सरफराज खान ने 9 रन बनाए। सेंटरनर ने एक और विकेट चटकाया।
दूसरी पारी में भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। विराट कोहली के रूप में भारतीय टीम को 5वां झटका लगा। कोहली ने 40 गेंदों पर 17 रन की पारी खेली। मिचेल सेंटनर ने उन्हें LBW आउट किया।
भारतीय टीम को ऋषभ पंत के रूप में चौथा झटका लगा। यशस्वी के आउट होने के बाद क्रीज पर आए ऋषभ पंत रन आउट हुए। उन्होंने 3 गेंदों का सामना किया और खाता तक नहीं खोल पाए।
भारतीय टीम का तीसरा विकेट गिर गया है। शतक की ओर बढ़ रहे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 65 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए। सेंटनर ने तीसरा विकेट अपने नाम किया।
शुभमन गिल के रूप में भारतीय टीम को दूसरा झटका लगा। गिल ने 31 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 23 रन की पारी खेली। मिचेल सेंटनर की गेंद पर डेरिल मिचेल ने उनका कैच लपका। गिल और यशस्वी ने दूसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े।
पहला सेशन खत्म हो गया है। भारत ने इस सेशन में कप्तान रोहित शर्मा का विकेट खोया लेकिन इसके बाद यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने टीम को संभाल दिया। लंच तक भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 81 रन है। वह अभी 278 रन पीछे है।
भारत को पहला झटका लग गया है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। मिचेल सैंटनर ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
रोहित शर्मा- 8 रन, 16 गेंद 1x4
भारतीय टीम के पास 358 रनों का टारगेट चेज करने के लिए ढाई दिन से भी ज्यादा का समय है। लेकिन यशस्वी जायसवाल आराम के मूड में नहीं हैं। वह शुरू से ही तेज खेल खेल रहे हैं।
भारतीय पारी शुरू हो गई है। टीम इंडिया की तरफ से यशस्वी और रोहित ओपनिंग करने आए हैं। यशस्वी ने दूसरी ही गेंद पर छक्का और तीसरी गेंद पर चौका मार दिया।
न्यूजीलैंड की टीम ऑल आउट हो गई है। जडेजा ने ग्लेन फिलिप्स को आउट कर कीवी टीम का आखिरी विकेट भी गिरा दिया। भारत को 358 रनों का विशाल टारगेट मिला।
कीवी टीम का नौवां विकेट गिर गया है। जडेजा ने एजाज पटेल को पवेलियन की राह दिखा दी है।
न्यूजीलैंड का आठवां विकेट भी गिर गया है। टिम साउदी पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें अश्विन ने रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया।
भारत को सातवीं सफलता मिल गई है। जडेदा ने मिचेल सैंटनर को अपना शिकार बनाया है और इसी के साथ अब कीवी टीम की टेल शुरू हो गई है।
भारत को दिन की पहली सफलता मिल गई है। रवींद्र जडेजा ने टॉम ब्लंडल को आउट कर कीवी टीम का छठा विकेट गिरा दिया है। जडेजा की गेंद पर ब्लंडल बोल्ड हो गए।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत को कोशिश पहले सत्र में न्यूजीलैंड को ऑल आउट करने की होगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। ये दिन दोनों टीमों के लिए अहम है, खासकर भारत के लिए। न्यूजीलैंड ने अपनी बढ़त को 300 के पार पहुंचा दिया है। भारत की कोशिश होगी कि न्यूजीलैंड को जल्दी आउट करे ताकि उसे चेज करने के लिए पर्याप्त समय मिले।
भारत और न्यूलीलैंड के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल अब समाप्त हो गया है। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं। ऐसे में मेहमान टीम के पास 301 रन की बढ़त है।
वॉशिंगटन सुंदर ने पारी के 45वें ओवर में न्यूजीलैंड को जोरदार झटका दिया। उन्होंने टॉम लैथम को एलबीडब्ल्यू आउट किया। सुंदर की गेंद पर लैथम स्वीप शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ। गेंद जाकर पैड पर लगी। भारतीय टीम ने आउट की जोरदार अपील की, जिसमें उन्हें अंपायर का पूरा समर्थन मिला। लैथम ने रिव्यु लिया, लेकिन यह काम नहीं आया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 133 गेंदों में 10 चौके की मदद से 86 रन बनाए। लैथम के आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर आए।
45 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की दूसरी पारी का स्कोर 183/5। टॉम ब्लंडेल 24* और ग्लेन फिलिप्स 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 286 रन की हो चुकी है।
डेवोन कॉनवे पवेलियन लौट गए हैं। वाशिंगटन सुंदर ने LBW आउट कर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। कॉनवे ने 86 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिरा। वाशिंगटन को चौथी सफलता मिली।
न्यूजीलैंड के 150 रन पूरे हो गए हैं। 36वें ओवर की चौथी गेंद पर टॉम ब्लंडल ने चौका मार टीम को 150 का आंकड़ा पार कराया।
वॉशिंगटन सुंदर ने पारी के 30वें ओवर में न्यूजीलैंड को चौथा झटका दिया है। सुंदर ने दूसरी गेंद पर डैरिल मिचेल को मिड ऑन पर यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। डैरिल मिचेल ने 23 गेंदों में दो चौके की मदद से 18 रन बनाए। मिचेल के आउट होने के बाद टॉम ब्लंडेल क्रीज पर आएं।
30 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की दूसरी पारी का स्कोर 124/4। टॉम लैथम 55* और टॉम ब्लंडेल 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। कीवी टीम की कुल बढ़त 227 रन की हो चुकी है।
न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने अर्धशतक जमा दिया है। उन्होंने 82 गेंदों में सात चौके की मदद से पचासा पूरा किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने वॉशिंगटन सुंदर द्वारा किए पारी के 28वें ओवर की तीसरी गेंद पर प्वाइंट के पास से शॉट खेलकर सिंगल लिया और अपने 50 रन पूरे किए। लैथम ने करियर का 30वां अर्धशतक जमाया। न्यूजीलैंड ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है।
28 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की दूसरी पारी का स्कोर 117/3। टॉम लैथम 51* और डैरिल मिचेल 16* रन बनाकर खेल रहे हैं। कीवी टीम की कुल बढ़त 220 रन हो गई है।
रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम को 19वें ओवर में दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने तीसरी गेंद पर विल यंग को एलबीडब्ल्यू आउट किया। बैटर ने रिव्यु लिया, लेकिन रीप्ले में वह आउट नजर आए। विल यंग ने 28 गेंदों में दो चौके की मदद से 23 रन बनाए। यंग के आउट होने के बाद रचिन रवींद्र क्रीज पर आए हैं।
19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की दूसरी पारी का स्कोर 79/2। टॉम लैथम 37* और रचिन रवींद्र 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। कीवी टीम की कुल बढ़त 182 रन की हो गई है।
डेवोन कॉनवे के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड को कप्तान टॉम लैथम और विल यंग ने संभाल लिया है। दोनों के बीच अब तक दूसरे विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम जल्दी विकेट की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन कीवी बैटर्स उनका डटकर मुकाबला कर रहे हैं।
15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की दूसरी पारी का स्कोर 64/1। टॉम लैथम 29* और विल यंग 17* रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 167 रन की हो चुकी है।
वॉशिंगटन सुंदर ने डेवोन कॉनवे को एलबीडब्ल्यू आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई है। पारी के 10वें ओवर में दूसरी गेंद पर सुंदर ने कॉनवे को अपना शिकार बनाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 25 गेंदों में दो चौके की मदद से 17 रन बनाए। विल यंग तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए।
10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड की दूसरी पारी का स्कोर 37/1। टॉम लैथम 19* और विल यंग 1* रन बनाकर खेल रहे हैं। कीवी टीम की कुल बढ़त 140 रन की हो चुकी है।
टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों बैटर्स ने छह ओवर के भीतर टीम का स्को 25 रन पहुंचा दिया है। भारतीय टीम की स्पिनर्स के साथ शुरुआत की रणनीति असफल होती हुई नजर आ रही है। रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी अब तक विकेट लेने में नाकाम रही है।
6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 25/0। टॉम लैथम 15* और डेवोन कॉनवे 10* रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 128 रन हो गई है।
भारतीय टीम को पहली पारी में 156 रन पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड की दूसरी पारी शुरू हो गई है। कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे पारी की शुरुआत करने उतरे। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने पारी का पहला ओवर डाला। उनका साथ वॉशिंगटन सुंदर निभाने आए।
2 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 8/0। टॉम लैथम 8* और डेवोन कॉनवे 0* रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड की कुछ बढ़त 111 रन की हो गई है।
मिचेल सैंटनर (7 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत की पहली पारी 156 रन पर समेट दी है। सैंटनर ने पारी के 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह को एलबीडब्ल्यू आउट करके भारतीय पारी का अंत किया। इस तरह न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर 103 रन की बढ़त मिल गई है। जल्द ही कीवी टीम अपनी दूसरी पारी शुरू करेगी।
मिचेल सैंटनर ने पारी के 44वें ओवर में भारतीय टीम को करारा झटका दिया। बाएं हाथ के स्पिनर ने रवींद्र जडेजा को ओवर की पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। जडेजा ने रिव्यु लिया, जो कि बर्बाद गया। रवींद्र जडेजा ने 46 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाए। सैंटनर ने 47 रन खर्च करके अपना पांचवां विकेट झटका। आकाशदीप क्रीज पर आए और ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का जमा दिया। आखिरी गेंद पर सैंटनर ने आकाशदीप को क्लीन बोल्ड किया।
44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 142/9। वॉशिंगटन सुंदर 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।
दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। टीम इंडिया की उम्मीदें रवींद्र जडेजा और सुंदर पर टिकी हुई हैं। इन दोनों को विकेट पर पैर जमाने होंगे।
दूसरे दिन का पहला सेशन खत्म हो गया है। इस सेशन में भारत ने कुल छह विकेट खोए और सत्र का अंत सात विकेट के नुकसान पर 107 रनों के साथ किया है। रवींद्र जडेजा 11 और सुंदर दो रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत का सांतवां विकेट गिर गया है। मिचेल सैंटनर ने रविचंद्रन अश्विन को आउट कर दिया है। वह चार रन बनाकर पवेलियन लौट लिए।
भारत की हालत खराब हो गई है। सरफराज खान आउट हो गए हैं। इसी के साथ भारत ने अपना छठा विकेट खो दिया है। सरफराज को मिचेल सैंटनर ने आउट किया।
भारत का पांचवां विकेट गिर चुका है। टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आउट हो गए हैं। ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर वह बोल्ड हो गए। भारत का स्कोर इस समय 83 रन है और भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है।
यशस्वी जायसवाल आउट हो गए हैं। उन्हें ग्लेन फिलिप्स ने अपना शिकार बनाया।
भारत को बहुत बड़ा झटका लग गया है। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पवेलियन लौट गए हैं। मिचेल सैंटनर की सीधी गेंद को कोहली ने ऑन साइड में खेलने की कोशिश की लेकिन बोल्ड हो गए।
कोहली- 1 रन, 9 गेंद
भारत को दूसरा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल आउट हो गए हैं। मिचेल सैंटनर ने उन्हें 22वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। गिल एलबीडब्ल्यू हुए।
गिल- 30 रन, 72 गेंद 2x4 1x6
दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। शुभमन गिल और यशस्वी जायसावल की नजरें टीम इंडिया को बड़े स्कोर तक पहुंचाने पर हैं।
न्यूजीलैंड की पहली पारी में उसके सभी 10 विकेट भारत के दो स्पिनरों ने लिए। अब सवाल ये है कि जो काम सुंदर और अश्विन ने किया है क्या वही काम एजाज पटेल और मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड के लिए कर पाएंगे। पहले दिन दूसरे सेशन के बाद से देखा गया था कि पिच पर टर्न है। ऐसे में ये दोनों परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। पहले दिन न्यूजीलैंड को अपनी गेंदबाजी से बैकफुट पर धकेलने वाली टीम इंडिया आज विशाल स्कोर का लक्ष्य लेकर उतरेगी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दिन के खेल तक भारतीय टीम ने पहली पारी में स्टंप्स तक 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 259 रन बनाए। कीवी टीम की तरफ से डेवोन कॉनवे (76) रन बनाकर आउट हुए, जबकि रचिन रविंद्र 65 रन बनाकर चलते बने। भारत की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने टेस्ट मैच में 1329 दिन बाद वापसी करते हुए 7 विकेट लेकर तबाही मचाई।
भारत ने पहला विकेट गंवा दिया है। कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। टिम साउदी की गेंद पर रोहित क्लीन बोल्ड हो गए।
भारत की पहली पारी का आगाज हो चुका है। कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।
वाशिंगटन सुंदर ने मिचेल सैंटनर को क्लीन बोल्ड कर सातवां विकेट हासिल किया। आर अश्विन ने तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रन पर सिमट गई।
साल 2021 के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर ने पांच विकेट लिए। टिम साउदी को क्लीन बोल्ड कर यह उपलब्धि हासिल की। वाशिंगटन सुंदर ने टेस्ट मैचों में पांच विकेट लिए।
भारत को सातवीं सफलता मिल गई है। वॉशिंगटन सुंदर को उनकी चौथी सफलता मिली। अश्विन ने कैच लपका। हालांकि, इसी ओवर में टिम साउदी भी पवेलियन लौट जाते, लेकिन ऋषभ पंत ने कैच पीछे छोड़ दिया। टिम पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट जाते।
न्यूजीलैंड का स्कोर- 242/7
70 ओवर के खेल तक न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 232 रन रहा। मिचेल (21) और ग्लेन फिलिप्स (7) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
62वें ओवर की आखिरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने डैरिल मिचेल को एलबीडब्लू आउट कर दिया। वो 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 62 ओवर तक 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन हो गया। टॉम (3) और डैरिल मिचेल (16) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।
पारी के 60वें ओवर की पहली गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने रचिन रविंद्र को बोल्ड किया। इस दौरान रचिन 105 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन बनाकर आउट हुए।
न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र ने अर्धशतक जड़ दिया है। कीवी टीम ने तीन विकेट गंवाकर 185 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 14 रन और रचिन रविंद्र 53 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
आर अश्विन ने डेवोन कॉनवे को 76 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। ऋषभ पंत ने उनका कैच लपका।
न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे ने 42 ओवर के खेल तक 2 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉनवे (72) और रचिन रवींद्र 21* रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी के 36 ओवर के खेल तक कीवी टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए है। रचिन और डेवोन क जोड़ी क्रीज पर हैं। भारतीय टीम के गेंदबाजों की नजर जल्द से जल्द विकेट लेने पर है।
न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 32 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 104 रन हो चुका है। डेवोन कॉनवे ने 114 गेंदों का सामना करते हुए 59 रन बना लिए हैं।
भारतीय दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम विश्व रिकॉर्ड जुड़ गया। अश्विन WTC के इतिहास सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी के पहले सेशन तक 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। रचिन (5) और डेवोन (47) रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट में कीवी टीम को दूसरा झटका विल यंग के रूप में लगा। आर अश्विन ने विल यंग को ऋषभ पंत के हाथों आउट किया। इस दौरान वह 18 रन बनाकर आउट हुए।
21 ओवर की समाप्ति के बाद न्यूजीलैंड का स्टोकर एक विकेट के नुकसान पर 69 रन है। डेवन कॉन्वे 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, विल यंग 15 रन पर हैं।
32 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। आर अश्विन ने 8वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कीवी टीम के कप्तान टॉम लैथम को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इस दौरान टॉम 22 गेंदों का सामना करते हुए 15 रन बनाकर आउट हुए।
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। कीवी टीम की तरफ से टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। पहले ओवर में कीवी टीम ने 3 रन बनाए।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच का खेल 9:30 बजे शुरू होगा। न्यूजीलैंड की टीम पहले बैटिंग करने उतरेगी।
भारत- यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड- टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउदी, मिशेल सेंटनर, अजाज पटेल, विलियम ओरूर्के
रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 का एलान करते हुए बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हुए। मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और केएल राहुल की जगह आकाशदीप, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल को मौका मिला।
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट का टॉस सुबह 9 बजे होगा। 9:30 बजे से मैच शुरू हो जाएगा।
महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत ने अब तक केवल दो टेस्ट मैच खेले है, जिसमें 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें 333 रन से हार मिली, जबकि 2019 में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसी वेन्यू पर एक पारी और 137 रन से मैच जीता।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 63 मैच खेले गए है, जिनमें से 22 मैच भारत ने जीते हैं , जबकि 14 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। 27 मैच दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहे है।
भारत की संभावित प्लेइंग-11- रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज/आकाशदीप
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11- टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउथी, मैट हेनरी, विल ओराउर्के, एजाज पटेल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होनी है। टीम इंडिया इस तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से पीछे है। पहले मैच में टॉम लैथम की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम ने पहला टेस्ट 8 विकेट से जीता था।
भारतीय टीम ने पहले टेस्ट की पहली पारी में महज 46 रनों पर ढेर हो गई थी। इसके जवाब में रचिन रविंद्र की शतकीय पारी और डेवोन कॉनवे की 91 रन की पारी के दम पर कीवी टीम ने पहली पारी में 402 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय टीम 462 रन बना सकी। कीवी टीम ने आसानी से 27 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
