Ind vs NZ: सुपर ओवर का ऐसा रहा रोमांच, भारत को मिली दमदार जीत रोहित बने हीरो
Ind vs NZ सुपर ओवर में भारत ने जीत दर्ज की। रोहित ने लगातार दो आखिरी गेंदों पर दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया तीसरा टी 20 मुकाबला कमाल का रहा और मुकाबले के फैसला सुपर ओवर के जरिए किया गया। न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर में पहले खेलते हुए एक ओवर में कुल 17 रन बनाए। ये ओवर जसप्रीत बुमराह ने फेंका। भारत को जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ये भारत का पहला सुपर ओवर मैच था। भारत ने इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए मैच जीत लिया। रोहित ने आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी साथ ही भारत ने सीरीज भी जीती।
इस मैच में पहले टीम इंडिया ने बल्लेबाजी की थी और निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। फिर इस मैच का फैसला सुपर ओवर में किया गया, जिसमें भारत को जीत मिली और न्यूजीलैंड में पहली बार टीम इंडिया ने टी 20 सीरीज में जीत दर्ज की।
ऐसा रहा सुपर ओवर का रोमांच-
न्यूजीलैंड की पारी-
सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी न्यूजीलैंड ने की- न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी के लिए केन विलियमसन और मार्टिन गप्टिल उतरे थे।
पहली गेंद- बुमराह की गेंद पर केन विलियमसन ने एक रन बनाए।
दूसरी गेंद- बुमराह की गेंद पर मार्टिन गप्टिल ने एक रन बनाए।
तीसरी गेंद- बुमराह की गेंद पर केन ने छह रन बनाए।
चौथी गेंद- बुमराह की गेंद पर केन ने चार रन बनाए।
पांचवीं गेंद- बुमराह की गेंद पर केन ने एक रन बाए से बनाए।
छठी गेंद- बुमराह की गेंद पर मार्टिन गप्टिल ने चार रन बनाए।
इस ओवर में न्यूजीलैंड ने कुल 17 रन बनाए और जीत के लिए 18 रन का लक्ष्य मिला।
सुपर ओवर में भारत की पारी-
भारत की तरफ से सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने रोहित शर्मा और केएल राहुल उतरे।
पहली गेंद- टिम साउथी की गेंद पर रोहित ने दो रन बनाए।
दूसरी गेंद- टिम साउथी की गेंद पर रोहित ने एक रन बनाए।
तीसरी गेंद- टिम साउथी की गेंद पर केएल राहुल ने चार रन बनाए।
चौथी गेंद- टिम साउथी की गेंद पर केएल राहुल ने एक रन रन बनाए।
पांचवीं गेंद- टिम साउथी की गेंद पर रोहित शर्मा ने छह रन बनाए।
छठी गेंद- टिम साउथी की गेंद पर रोहित शर्मा ने छह रन बनाए।
रोहित शर्मा ने दो लगातार छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी और साथ ही साथ भारत ने पांच मैचों की टी 20 सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली और सीरीज पर कब्जा कर लिया।