IND vs ENG 1st ODI Live Streaming: टी20 के बाद अब वनडे की तैयारी, जानिए कहां और कितने बजे देखें पहला मैच
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है और टी20 सीरीज में बुरी तरह हारने के बाद अब ...और पढ़ें

वनडे सीरीज में टकराएंगे भारत और इंग्लैंड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs England 1st ODI, Ind vs Eng Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो चुकी है। इस सीरीज में भारत को मुंह की खानी पड़ी। अब दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज में भिडेंगी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारत टी20 की निराश को भूल नई शुरुआत करना चाहेगी और वनडे सीरीज जीत दौरे का सुखद अंत करना चाहेगी।
इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हो रही है। ये दोनों दिग्गज अब सिर्फ वनडे ही खेलते हैं। ऐसे में पूरी सीरीज के दौरान इन दोनों पर नजरें रहेंगी क्योंकि अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में इन दोनों की जगह दांव पर लगी है। वनडे सीरीज की टाइमिंग टी20 सीरीज से अलग होगी।
भारत और इंग्लैंड पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग
कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच 14 जुलाई, मंगलवार को खेला जाएगा
कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर में 3:30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस तीन बजे होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है
कहां देख सकते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के क्या हैं कारण? पूर्व भारतीय दिग्गज ने बताई 3 गलतियां
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: वरुण चक्रवर्ती की जगह ये स्पिनर जाएगा जिम्बाब्वे, सेलेक्टर्स ने लिया बड़ा फैसला!
