विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs BAN: टीवी का रिचार्ज हो गया है खत्म! तो घबराए नहीं, घर बैठे फ्री में उठाए Asia Cup सुपर 4 मैच का लुत्फ

By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
Published: Fri, 15 Sep 2023 07:00 AM (IST)

एशिया कप 2023 सुपर 4 में कल यानी 15 सितंबर को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। भारत ने अपने ...और पढ़ें

एशिया कप सुपर 4 में आज भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। फोटो- एक्स से साभार
एशिया कप सुपर 4 में आज भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। फोटो- एक्स से साभार

HighLights

  1. एशिया कप सुपर 4 में आज भारत का सामना बांग्लादेश से होगा
  2. भारत की टीम पहले ही एशिया कप 2023 फाइनल में एंट्री कर चुकी है
  3. बांग्लादेश टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत के लिए मुकाबला करेगी

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। India vs Bangladesh super 4 match Asia Cup: एशिया कप 2023 सुपर 4 में कल यानी 15 सितंबर को भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। भारत ने अपने सुपर 4 के पहले दो मैचों में तूफानी जीत हासिल की।

फाइनल में भारत-

पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान और दूसरे में श्रीलंका को हराकर फाइनल का टिकट कटाया। अब भारत सपर 4 के तीसरे मैच में कल बांग्लादेश से भिड़ेगा। दोनों के बीच ये मुकाबला आज कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

जीत की कोशिश में रहेगी श्रीलंका-

बांग्लादेश इस मैच में जीत हासिल करके अपना गौरव बचाने की कोशिश करेंगी। भारत दो जीत और चार प्वाइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर है। इसके साथ ही भारत का फाइनल में श्रीलंका से 17 सितंबर को मुकाबला होगा। 

श्रेयस अय्यर करेंगे वापसी-

बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले भारतीय मिडिल ऑर्डर के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर नेट पर जमकर पसीना बहाते हुए नजर आए। अय्यर सुपर 4 के दो मुकाबले में पीठ दर्द के चलते नहीं खेल पाए थे, जिस कारण केएल राहुल की टीम में एंट्री हुई। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अय्यर के आने से किसी प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी और कौन बाहर होगा।

ये भी पढ़ें:- स्पिन गेंदबोजों को बड़े शॉट जड़ने की कला और वही निरंतरता, Yuvraj 2.0 ने नेट पर खूब जमाया रंग, वायरल हुआ वीडियो

एशिया कप 2023 में भारत और बांग्लादेश का मैच कब खेला जाएगा?

एशिया कप 2023 के सुपर-4 में भारत और बांग्लादेश का मुकाबला 15 सितंबर को खेला जाएगा।

एशिया कप 2023 में भारत और बांग्लादेश का मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और बांग्लादेश (IND vs Ban) का सुपर-4 मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश का लाइव मैच कहां देख सकते है?

एशिया कप 2023 सुपर 4 में भारत और बांग्लादेश का मैच आप लाइव स्ट्रीम डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर देख सकते है। मोबाइल पर फैंस लाइव मैच देखने के लिए कोई भी पैसा या सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा, लेकिन अगर लैपटॉप या टीवी पर मैच इस ऐप पर देखा जाएगा तो इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इसके अलावा टीवी में आप मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।