India vs Australia: वनडे करियर केे पहलेे शतक को ख्वाजा ने बताया बड़ी उपलब्धि
India vs Australia भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाने वाले उस्मान ख्वाजा ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।
नई दिल्ली, पीटीआइ। India vs Australia, भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाने वाले उस्मान ख्वाजा ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहला शतक लगाना काफी कठिन होता है। ख्वाजा ने इस पारी में 104 रन बनाए। उन्होंने कप्तान और साथी ओपनर एरोन फिंच के साथ 193 रन की साझेदारी की और 32 रनों की जीत में अहम भूमिका निभाई।
ख्वाजा ने कहा 'हां बहुत बड़ी उपलब्धि है। पहला शतक हमेशा सबसे कठिन होता है - कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप खेल रहे हैं। यह स्पष्ट रूप से काफी विशेष है। मुझे टेस्ट क्रिकेट के बाद वनडे क्रिकेट में भी यह उपलब्धि हासिल हुई। मैने कुछ साल पहले 98 पर आउट हो गया था। यह काफी निराशाजनक था।' ऑस्ट्रेलिया ने विदेश में 2017 के बाद पहली बार वनडे में जीत दर्ज की और ख्वाजा इससे काफी खुश हैं।
उन्होंने कहा 'किसी भी जीत हमें खुशी मिलती है। इसलिए हम खेलते हैं। भारत जैसे मजबूत टीम के खिलाफ प्रतिस्पर्धा और जीतना हमें काफी पसंद है। ऐसा करना हमेशा अच्छा लगता है। खासतौर से उनके मैदान पर उन्हें हराना और भी शानदार होता है। हम पहले दो मैचों में हार गए और तीसरा जीता। हम अभी भी सीरीज में बने हुए हैं और काफी अच्छा महसूस कर रहे है।'
ख्वाजा इस बात से सहमत नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के बाद अबतक वे भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने इसे लेकर कहा 'वास्तव में ऐसा नहीं हैै। मैंने पहले भी यहां अच्छा प्रदर्शन किया है। मैंने ऑस्ट्रेलिया ए के लिए यहां बहुत रन बनाए हैं। मैं कुछ साल पहले चेन्नई गया था। इस दौरान मैं ऑस्ट्रेलिया ए के लिए काफी रन बनाया और शतक भी लगाया था।'