विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND U19 Vs AUS U19: इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में गदर मचाएंगे वैभव सूर्यवंशी, आयुष महात्रे बने कप्तान; टीम का हुआ एलान

Published: Wed, 30 Jul 2025 10:21 PM (IST)

भारतीय अंडर-19 टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड में धमाल मचाने के बाद ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाने को तैयार ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे वैभव सूर्यवंशी। फाइल फोटो
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे वैभव सूर्यवंशी। फाइल फोटो

HighLights

  1. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का एलान
  2. आयुष महात्रे को फिर से मिली कप्तानी
  3. इंग्लैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी ने मचाया था गदर

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अंडर-19 टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड में धमाल मचाने के बाद ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाने को तैयार हैं। बुधवार को बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंडिया अंडर-19 टीम का एलान कर दिया। आयुष महात्रे को एक बार फिर कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विहान मल्होत्रा को उप-कप्तान बनाया गया है।

सितंबर में भारतीय अंडर-19 टीम ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम के खिलाफ 3 वनडे और दो मल्टी डे मैच की सीरीज खेलेगी। हाल ही में इंडिया अंडर-19 टीम इंग्लैंड दौरे से लौटी है। भारतीय टीम ने यूथ वनडे सीरीज 3-2 से जीती थी, जबकि दो मैचों की टेस्ट सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई थी। वनडे में वैभव तो टेस्ट में आयुष महात्रे ने गदर काटा था।

इंडिया अंडर-19 टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा-

  • पहला वनडे मैच: 21 सितंबर (नॉर्थ्स)
  • दूसरा वनडे मैच: 24 सितंबर (नॉर्थ्स)
  • तीसरा वनडे मैच: 26 सितंबर (नॉर्थ्स)

मल्टी डे सीरीज- 

  • पहला बहु-दिवसीय मैच: 30 सितंबर (नॉर्थ्स)
  • दूसरा बहु-दिवसीय मैच: 7 अक्टूबर (मैके)

इंग्लैंड में गरजा था बल्ला

आयुष महात्रे टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने चार पारियों में 2 शतक और एक अर्धशतक की मदद से 340 रन बनाए। वहीं 14 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे सीरीज में 355 रन बनाए थे। इस सीरीज के दौरान वह यूथ वनडे इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी भी बने थे।

इंडिया U19 टीम:-

आयुष महात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, नमन पुष्पक, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार, अनमोलजीत सिंह, खिलान पटेल, उधव मोहन, अमन चौहान।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: युधाजीत गुहा, लक्ष्मण, बी.के. किशोर, अलंकृत रापोल, और अर्नव बुग्गा।

यह भी पढ़ें- IND U19 Vs ENG U19: CSK के खिलाड़ी ने इंग्लैंड में मचाया कोहराम, शतक ठोक बजाई अंग्रेजों की बैंड; तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड