विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका की जीत से बदला ग्रुप-1 का समीकरण, भारत आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकता

Published: Thu, 26 Feb 2026 06:15 PM (IST)

टी20 विश्‍व कप 2026 में साउथ अफ्रीका टीम विजयी रथ पर सवार है। ग्रुप स्‍टेज के बाद साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में भी जीत का सिलसिला जारी रखा है।

भारत की राह हुई आसान।

भारत की राह हुई आसान।

HighLights

  1. भारतीय टीम को पहले मैच में मिली हार 

  2. साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया था

  3. अब भारत का सामना जिम्‍बाब्‍वे से 

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 में साउथ अफ्रीका टीम विजयी रथ पर सवार है। ग्रुप स्‍टेज के बाद साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में भी जीत का सिलसिला जारी रखा है। एडेन मार्कराम की कप्‍तानी वाली टीम ने सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारत को और फिर आज, गुरुवार को दूसरे मैच में वेस्‍टइंडीज को मात (9 विकेट) दी।

इसके साथ ही साउथ अफ्रीका की सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्‍की हो गई है। साउथ अफ्रीका के अभी 2 अंक हैं और उनका नेट रन रेट +2.890 है। आखिरी मैच में इस टीम की टक्‍कर जिम्‍बाब्‍वे से होनी है। यह मुकाबला 1 मार्च को खेला जाएगा। 

वेस्‍टइंडीज की हार से भारत को फायदा

वेस्‍टइंडीज की हार ने भारतीय फैंस को राहत की सांस दी है। सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद भी अब भारतीय टीम आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। इसके लिए भारत को अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे।

इससे भारत के 4 अंक हो जाएंगे। 2 जीत के बाद साउथ अफ्रीका के 4 अंक हैं। आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका की टक्‍कर जिम्‍बाब्‍वे से होगी। ऐसे में प्रोटियाज टीम इसे भी अपने नाम कर जीत के सिलसिले को बरकरार रख सकती है।

भारत को जीतने होंगे दोनों मैच

ग्रुप 1 की प्‍वाइंट्स टेबल की बात करें तो वेस्‍टइंडीज ने 2 में से 1 मैच जीता है और उनके 2 अंक हैं। वहीं जिम्‍बाब्‍वे को 1 मैच में हार मिली है और उनके 0 प्‍वाइंट हैं। अगर भारत अपने अगले दोनों मैच में वेस्‍टइंडीज और जिम्‍बाब्‍वे को मात देता है तो भारत भी सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगा। इस कंडीशन में वेस्‍टइंडीज के अधिकतम 2 अंक हो पाएंगे। वहीं अगर जिम्‍बाब्‍वे साउथ अफ्रीका को हरा भी देता है तो भी वह 2 प्‍वाइंट तक ही पहुंच पाएगा।

WhatsApp Image 2026-02-26 at 18.47.17

टी20 विश्‍व कप 2026 में भारत का सफर

  • टी20 विश्‍व कप 2026 का भारत ने शानदार आगाज किया। ग्रुप स्‍टेज में भारत ने सभी मैच जीते।
  • ग्रुप स्‍टेज के पहले मैच में भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया। इसके बाद टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से शिकस्‍त दी।
  • सूर्यकुमार यादव की कप्‍तान वाली टीम ने अपने तीसरे मैच में भारत ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्‍तान को 61 रन से धूल चटाई।
  • ग्रुप स्‍टेज के आखिरी मैच में मैन इन ब्‍ल्‍यू ने नीदरलैंड को 17 रन से रौंदा था।
  • भारतीय टीम अपने ग्रुप में टॉप पर रही और उसने सुपर-8 में जगह पक्‍की की।
  • हालांकि, सुपर-8 के पहले ही मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से हार मिली।
  • अब गुरुवार को भारत का सामना जिम्‍बाब्‍वे से और रविवार, 1 मार्च को वेस्‍टइंडीज से होगा।

यह भी पढ़ें- WI vs SA Highlights: साउथ अफ्रीका ने वेस्‍टइंडीज को दी करारी शिकस्‍त, भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह अब आसान

यह भी पढ़ें- WI vs SA: Aiden Markram की कप्‍तानी पारी, साउथ अफ्रीका ने विजयी सिक्‍स लगाकर भारतीय फैंस को दी राहत