यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर के बेटे ने बदला अपना जेंडर, सोशल मीडिया पर VIDEO पोस्ट करके मचाया तहलका
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे आर्यन ने हाल ही में अपना जेंडर चेंज करवा लिया है। ...और पढ़ें

HighLights
- भारतीय टीम के पूर्व कोच संजय बांगर के बेटे ने बदला जेंडर
- संजय बांगर के बेटे आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम अनाया रखा
- अनाया की लेटेस्ट तस्वीर और वीडियो ने मचाया तहलका
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sanjay Bangar Son Gender Transformation। आर्यन, जो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच संजय बांगर के बेटे हैं, उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर हर किसी को हैरानी में डाल दिया। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे वह कुछ विशेष दवा के साथ 10 महीनों में बदल गए हैं।
उनका ये वीडियो हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी का है, जिसमें वह लड़के से लड़की के रूप में नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक लंबा मैसेज लिखकर ट्रांसफॉर्मेशन पर अपना अनुभव शेयर किया है।
टीम इंडिया के पूर्व कोच के बेटे ने बदला जेंडर, VIDEO से मची खलबली

दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे आर्यन ने हाल ही में अपना जेंडर चेंज करवा लिया है। आर्यन लड़के से लड़की बन गए हैं। उन्होंने दवाई और सर्जरी से अपने शरीर को बदल लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी, जहां उन्होंने अपना नाम अनाया बदला और अब उनकी वीडियो और तस्वीरें देखकर हर कोई उनकी ही चर्चा कर रहा है।
आर्यन से (अनाया) बनकर लड़की बनने के बाद वह बेहद खुश हैं। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा कि क्रिकेट खेलने के अपने सपने को हासिल करने के लिए मैंने बहुत त्याग किया। लेकिन इस खेल से परे मेरी अपनी खोज की यात्रा भी है। ये सफर मेरे लिए आसान नहीं था, लेकिन मेरे लिए, हासिल की गई जीत किसी भी बाकी चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है।
अनाया ने आगे लिखा,
"ट्रांसफॉर्मेशन (एचआरटी) के दौरान शारीरिक बदलाव आपके लिए एक कड़ी हकीकत बनकर सामने आ रहे हैं। यह अनुभव केवल शारीरिक रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक रूप से भी कठिन हो सकता है, क्योंकि आपने अपनी पहचान और अपने शरीर को लंबे समय तक एक विशेष रूप में जाना है। मैं अपनी मांसपेशियों, ताकत, मांसपेशियों की याददाश्त और एथलेटिक क्षमताओं को खो रहा हूं, जिन पर मैं कभी भरोसा करता था। जिस खेल से मैं लंबे समय से प्यार करता था, वह मुझसे दूर होता जा रहा है।"
पिता की तरह क्रिकेटर हैं आयर्न (अनाया)
बता दें कि आर्यन (अनाया) अपने पिता संजय बांगर की तरह क्रिकेटर हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज है, जो कि एक लोकल क्रिकेट क्लब, इस्लाम जिमखाना के लिए क्रिकेट खेलते हैं। इसके अलावा वह लीसेस्चरशर में हिंकले क्रिकेट क्लब के लिए भी बल्ले से काफी रन बना चुके हैं।
अभी अनाया कहां रहती हैं?( Where is Anaya Living Currently)
मौजूदा समय में अनाया मैनचेस्टर में रह रही हैं,जहां वह देश के एक क्लब की तरफ से क्रिकेट खेल रही है। हालांकि, अभी ये जानना बाकी है कि वह कौन से क्लब के लिए खेलती हैं, लेकिन हाल ही में मौजूदा इंस्टाग्राम रील में देखने को मिला कि उन्होंने एक मैच में 145 रन बनाए।
