Move to Jagran APP

ICC U19 world cup: प्रियम गर्ग की कप्तानी भारत की नजर पांचवी बार विश्व कप जीतने पर

ICC U19 world cup क्या प्रियम गर्ग पिछले चार कप्तान कैफ विराट उन्मुक्त व पृथ्वी शॉ जैसा कमाल कर पाएंगे।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Thu, 16 Jan 2020 08:51 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 11:34 AM (IST)
ICC U19 world cup: प्रियम गर्ग की कप्तानी भारत की नजर पांचवी बार विश्व कप जीतने पर
ICC U19 world cup: प्रियम गर्ग की कप्तानी भारत की नजर पांचवी बार विश्व कप जीतने पर

केपटाउन, प्रेट्र। अपने भविष्य के सपनों को संजोने के लिए दुनिया की 16 टीमों के युवा खिलाड़ी शुक्रवार से दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रहे अंडर-19 विश्व कप में खेलने उतरेंगे।

loksabha election banner

मौजूदा चैंपियन भारत पांचवीं बार खिताब जीतने का दावेदार है, जिसके पास कप्तान प्रियम गर्ग समेत छह ऐसे खिलाड़ी हैं, जो सीनियर क्रिकेट में खेल चुके हैं। भारतीय टीम में शामिल यशस्वी जायसवाल, गर्ग, रवि बिश्नोई और कार्तिक त्यागी को नहीं भूलना चाहिए, जिन्हें आइपीएल में बड़ी रकम में खरीदा गया था। 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में खिताब जीतने के बाद से भारतीय टीम का अंडर-19 विश्व कप में दबदबा रहा है।

पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम में शामिल भविष्य के सितारे भी चमक बिखेरेंगे, तो वहीं जापान और नाइजीरिया जैसी टीमों के पास पहली बार विश्व क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने का मौका होगा। जापान को ग्रुप-ए में भारत, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है। हालांकि, जापानी टीम में तुषार चतुर्वेदी, युगांधर रेथारेकर, इशान फर्टयाल, देबाशीष साहू जैसे दक्षिण एशियाई खिलाड़ी हैं, तो काजूमाशा ताकाहाशी, मासातो मोरिता और शू नोगुची जैसे जापानी खिलाड़ी भी शामिल हैं।

नाइजीरियाई टीम को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के साथ मुश्किल ग्रुप में रखा गया है। उनके पास स्लिवेस्टर ओक्पे, ओच्हे बोनीफेस, इफेआनयीचुक्वू उबोह और ओलाइंका ओलालेये जैसे खिलाड़ी हैं।

टूर्नामेंट की शुरुआत मेजबान दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच किंबर्ले में शुक्रवार को खेले जाने वाले मुकाबले से होगी। इसके अगले ही दिन ऑस्ट्रेलिया का सामना वेस्टइंडीज से होगा। भारत की ही तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो सीनियर स्तर पर क्रिकेट खेल चुके हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया के पूर्व डेथ ओवर विशेषज्ञ गेंदबाज इयान हार्वे के भतीजे मैकेंजी हार्वे शामिल हैं, जो दो लिस्ट-ए और 13 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं। ऐसे ही इंग्लैंड की टीम में बेन चा‌र्ल्सवर्थ जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो 11 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेल चुके हैं।

भारतीय टीम : प्रियम गर्ग (कप्तान), ध्रुव चंद जुरेल (उप कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, शाश्वत रावत, दिव्यांश जोशी, शुभांग हेगडे, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अथर्व अंकोलेकर, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सुशांत मिश्रा और विद्याधर पाटिल।

अब तक के अंडर-19 विश्व विजेता कप्तान

वर्ष, कप्तान, देश

1998, ओवेश शाह, इंग्लैंड

2000, मुहम्मद कैफ, भारत

2002, कैमरून व्हाइट, ऑस्ट्रेलिया

2004, खालिद लतीफ, पाकिस्तान

2006, सरफराज अहमद, पाकिस्तान

2008, विराट कोहली, भारत

2010, मिशेल मार्श, ऑस्ट्रेलिया

2012, उन्मुक्त चंद, भारत

2014, एडेन मार्करैम, दक्षिण अफ्रीका

2016, शिमरोन हेटमायर, वेस्टइंडीज

2018, पृथ्वी शॉ, भारत

विश्व कप ग्रुप-

ग्रुप-ए : भारत, जापान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका

ग्रुप-बी : ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नाइजीरिया और वेस्टइंडीज

ग्रुप-सी : बांग्लादेश, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड और जिंबाब्वे

ग्रुप-डी : अफगानिस्तान, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका और यूएई

भारत के ग्रुप मुकाबले-

तारीख, बनाम, समय

19 जनवरी, श्रीलंका, दोपहर 1:30 बजे से

21 जनवरी, जापान, दोपहर 1:30 बजे से

24 जनवरी, न्यूजीलैंड, दोपहर 1:30 बजे से


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.