विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND W vs SA W: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 'लाज' बचाने उतरेगी भारतीय महिला टीम

Published: Sat, 25 Apr 2026 07:00 AM (IST)

पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 0-3 से पिछड़ने के बाद भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे मैच में अपनी प्रतिष्ठा बचाने और लय हासिल करने उतरेगी।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

HighLights

  1. भारत पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 0-3 से पीछे

  2. चौथा मैच प्रतिष्ठा बचाने और लय पाने के लिए महत्वपूर्ण

  3. आगामी टी-20 विश्व कप के लिए रणनीति तय करने का अवसर

पीटीआई, जोहानिसबर्ग। पांच मैचों की टी-20 सीरीज गंवाने के बावजूद भारतीय महिला टीम के पास शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध चौथे मैच में बहुत कुछ दांव पर होगा। जिसमें अपनी प्रतिष्ठा बचाना, लय वापस पाना और इस प्रारूप के आगामी विश्व कप के लिए रणनीति तय करना शामिल है।

मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है और टीम का लक्ष्य इस अभियान को जारी रखते हुए सूपड़ा साफ करना है। महिला क्रिकेट की मौजूदा दौर की कई स्टार खिलाड़ियों वाली भारतीय टीम लगातार निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़कर सीरीज में वापसी करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएगी।

भारत के पास कमियों को दूर करने का मौका

इस साल जून में इंग्लैंड में होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए, भारतीय टीम के पास प्रेरणा की कोई कमी नहीं होगी, क्योंकि वह बड़े टूर्नामेंट से पहले अपनी कमजोरियों को दूर करने की कोशिश करेगी। पिछले साल अपना पहला आईसीसी खिताब (वनडे विश्व कप) जीतने वाली भारतीय टीम के खेल के छोटे प्रारूप में लगातार तीन हार के बाद कई कमजोरियां उजागर हुई हैं। टीम के बल्लेबाज एकजुट प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं, जबकि गेंदबाजों का प्रदर्शन भी असरहीन रहा है।

यह भी पढ़ें- RCB vs GT: चिन्नास्वामी में चला गुजरात का सुदर्शन 'चक्र', शतक ठोक मचाई तबाही; आरसीबी के माथे पर लगा कलंक

यह भी पढ़ें- RCB vs GT: साई सुदर्शन के शतक से उड़े कई रिकॉर्ड्स, क्रिस गेल को पीछे छोड़ बने नंबर-1