विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने हवा में लगाई छलांग, सूर्या ने लपका टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कैच!

Published: Sun, 01 Mar 2026 08:48 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2026 08:49 PM (IST)

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कमाल का कैच लपका। उन्होंने हवा में छलांग लगाते हुए रोस्टन चेज का कैच पकड़ा, जिससे भारत को तीसरी सफलता मिली।

सूर्यकुमार यादव का शानदार कैच

सूर्यकुमार यादव का शानदार कैच

HighLights

  1. भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला

  2. सूर्यकुमार यादव ने पकड़ा अद्भुत कैच

  3. जसप्रीत बुमराह को एक ओवर में 2 विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चीते जैसी फुर्ती दिखाई। उन्होंने रोस्टन चेज का कमाल का कैच लपका और सभी को हैरान कर दिया। सूर्या ने डाइव लगाते हुए कैच लपका, जिससे भारत को तीसरी सफलता मिली। विंडीज ने भारत के खिलाफ इस मुकाबले में शानदार शुरूआत की थी और पॉवरप्ले में एक भी विकेट नहीं गंवाया था। हालांकि, पहली सफलता वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई और फिर बुमराह ने डबल स्ट्राइक की।

विंडीज ने भारत के खिलाफ इस मुकाबले में शानदार शुरूआत की। बुमराह को सूर्या ने गेंदबाजी पर लगाया और उन्होंने एक ही ओवर में 2 विकेट चटका दिए। पहले बुमराह ने खतरनाक दिख रहे शिमरन हेटमायर को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद सूर्या के कमाल के कैच से तेज बल्लेबाजी कर रहे रोस्टन चेज का विकेट मिला। चेज लगातार शॉट्स लगा रहे थे और इसी वजह से उनका विकेट लेना जरूरी था।

सूर्यकुमार यादव ने पकड़ा कमाल का मैच

चेज और हेटमायर क्रीज पर जम चुके थे और भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ लगातार शॉट्स खेल रहे थे। ऐसे में भारतीय कप्तान सूर्या ने 12वें ओवर में गेंद जसप्रीत बुमराह को थमाई। बुमराह ने भी निराश नहीं किया और उन्होंने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर हेटमायर को पवेलियन भेजा। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद पर चेज को पवेलियन भेजा।

बुमराह की गेंद को चेज ने मिड ऑन की तरफ खेला लेकिन सूर्या वहां पर खड़े थे। सूर्या ने हवा में छलांग लगाते हुए डाइव लगाई और शानदार कैच लपक लिया। उनके इस कैच से भारत को तीसरी सफलता मिली और रोस्टन चेज 25 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने एक ही ओवर में 2 विकेट हासिल कर वेस्टइंडीज की रन गति पर थोड़ा ब्रेक लगाया।

भारत ने जीता था टॉस

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद विंडीज की टीम ने शानदार शुरूआत की थी और पॉवरप्ले में कोई विकेट नहीं गंवाया था। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने शाई होप को आउट कर भारत को 68 रनों के स्कोर पर पहली सफलता दिलाई। तो वहीं बुमराह ने एक ओवर में 2 विकेट हासिल कर विंडीज को मुकाबले में थोड़ा पीछे धकेला।

यह भी पढ़ें- 'मुझे गर्व है अपनी टीम....,' साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बावजूद खुश हैं सिकंदर रजा? बताई सबसे बड़ी कामयाबी

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड की होगी भिड़ंत, कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?