T20 World Cup 2026: ऐसे खिताब का बचाव करेगी टीम इंडिया? USA के खिलाफ टेक दिए घुटने
टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय की शुरुआत निराशाजनक रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के टॉप ...और पढ़ें

बड़ी पारी नहीं खेल पाए ईशान।
HighLights
भारतीय टीम की शुरुआत रही खराब
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरा भारत
अभिषेक शर्मा का नहीं खुला खाता
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय की शुरुआत निराशाजनक रही। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर ने पावरप्ले में ही घुटने टेक दिए। फैंस को उम्मीद थी कि भारत आज 300 के आंकड़े को छुएगा, पर जब मैच शुरू हुआ तो दृश्य इसके विपरीत था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम पावरप्ले में ही 4 विकेट खो चुकी थी।
भारत की बेहद खराब शुरुआत
भारतीय टीत की शुरुआत खराब रही। पहली 4 गेंदों पर कोई रन नहीं आया। ऐसे में दबाव को कम करने के लिए ईशान किशन ने 5वीं गेंद पर सिक्स लगाया। हालांकि, दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ही इनफॉर्म अभिषेक शर्मा कैच आउट हुए। अली खान की गेंद पर अभिषेक शर्मा ने संजय कृष्णमूर्ति को कैच थमा दिया। अभिषेक गोल्डन डक (पहली गेंद) पर आउट हुए। ऑफ स्टंप के ठीक बाहर लेंथ डिलीवरी पर अभिषेक ने सीधा शॉट मारा और कैच आउट हो गए।
टी20 विश्व कप की अपनी पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले भारतीय
- गौतम गंभीर
- आशीष नेहरा
- शार्दुल ठाकुर
- दीपक हुडा
- अभिषेक शर्मा
छठे ओवर में 3 विकेट
अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन ने तिलक वर्मा ने कुछ रन जोड़े। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों पर 37 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि, पावरप्ले के आखिरी ओवर में भारत को 3 झटके लगे। वैन शाल्कविक ने भारत को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया। दूसरी गेंद पर वैन ने इनफॉर्म ईशान किशन का शिकार किया। विकेटकीपर बल्लेबाज ने 16 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली।
दुबे का नहीं खुला खाता
इसके बाद 5वीं गेंद पर वैन ने तिलक वर्मा को अपने जाल में फंसाया। तिलक ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया लेकिन टाइमिंग सही नहीं बैठी और वह मिड विकेट पर आउट हो गए। 2 झटकों के बाद मैदान पर आए शिवम दुबे ने फैंस का निराश किया। वह पहली ही गेंद पर कैच दे बैठे। दुबे ने अंतिम समय पर शॉट बदलने का फैसला लिय और उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा।
खिताब का बचाव करने का सपना
भारतीय टीम के इस प्रदर्शन को देखकर लगने लगा है कि ऐसे तो टीम विश्व कप खिताब का बचाव नहीं कर सकती। भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 में ट्रॉफी अपनी नाम की थी। अब भारत की नजर लगातार दूसरी बार खिताब को अपने नाम करने पर है।
