Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • headlines
LIVE BLOG

IND vs SL : वैंडरसे की घातक गेंदबाजी से जीता श्रीलंका, भारत को 32 रन से हराकर बनाई 1-0 से बढ़त

IND vs SL 2nd ODI Updates: श्रीलंका ने भारत को दूसरे वनडे में 32 से हरा दिया। भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए 208 रन पर सिमट गया। रोहित शर्मा ने 64 रन की पारी खेली। जेफरी वैंडरसे ने छह विकेट लिए। श्रीलंका ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

By Abhishek Upadhyay Sun, 04 Aug 2024 10:00 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका ने दूसरे वनडे मैच में भारत को 32 रन से हराकर 1-0 से बढ़त बना ली है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए थे। भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए 206 रन पर सिमट गया।

श्रीलंका ने टॉस जीतकर मुश्किल पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने एक फिर अपना प्रभाव छोड़ा। अविष्का फर्नांडो ने 40 रन बनाए। कुसल मेंडिस ने 30 रन का योगदान दिया। वेल्लालागे ने 39 रन की पारी खेली। कमिंदु मेंडिस ने तेज खेलते हुए 40 रन की पारी खेली और स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। सुंदर ने तीन विकेट लिए। 

रोहित की बैक टू बैक फिफ्टी

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तेज शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा ने तेज खेलते हुए 29 गेंद पर इस सीरीज की दूसरी बैक टू बैक फिफ्टी जड़ी। रोहित 44 गेंद पर 64 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने 35 रन का योगदान दिया। 

वैंडरसे ने लिए 6 विकेट

रोहित और गिल के आउट होने के बाद संभल न सका और एक के बाद एक विकेट गंवाए। जेफरी वैंडरसे ने शुरू के 6 विकेट लेकर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। अक्षर पटेल ने 44 रन की पारी खेलकर लड़ाई लड़ने की कोशिश की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

4 Aug 202410:00:42 PM
IND vs SL 2nd ODI live: श्रीलंका ने 32 रन से जीता मैच

 श्रीलंका ने दूसरे वनडे मैच में भारत को 32 रन से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। जेफरी वैंडरसे ने छह विकेट लेकर श्रीलंका की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रोहित शर्मा की फिफ्टी बेकार गई। भारत 208 रन बनाकर सिमट गया। 

4 Aug 20249:29:54 PM
IND vs SL 2nd ODI live: सुंदर भी हुआ आउट

 वॉशिंगटन सुंदर भी पवेलियन लौट चुके हैं। सुंदर ने 40 गेंद पर 15 रन की पारी खेली। भारत की आखिरी उम्मीद भी टूट गई है। श्रीलंका को जीत के लिए दो विकेट चाहिए। 

4 Aug 20249:17:27 PM
IND vs SL 2nd ODI live: वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल की टूटी साझेदारी

 अक्षर पटेल और वॉशिंगटन के बीच 38 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को असलंका ने अक्षर पटेल को आउट कर तोड़ा। अक्षर पटेल ने 44 रन की उम्दा पारी खेली। भारत ने सातवां विकेट खो दिया है। 

4 Aug 20249:02:35 PM
IND vs SL 2nd ODI live: 51 रन पर भारत ने गंवाए 6 विकेट

 भारतीय टीम ने 51 रन के अंदर 6 विकेट गंवाए। अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। भारत अभी भी जीत से बहुत दूर है। 

30 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 168/6, अक्षर पटेल 33 रन और वॉशिंटन सुंदर 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

4 Aug 20248:33:39 PM
IND vs SL 2nd ODI live: वैंडरसे ने लिए 6 विकेट

 वैंडरसे ने भारत को छठवां झटका दिया। वह श्रीलंका की तरफ से अभी तक एक मात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने सभी विकेट लिए। 

24 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 150/6

4 Aug 20248:26:46 PM
IND vs SL 2nd ODI live: वैंडरसे जेफरी ने झटके पांच विकेट

 जेफरी ने पंजा खोल दिया है। श्रेयस अय्यर को आउट कर पांचवीं सफलता हासिल की। जेफरी ने ही अभी तक पांचवों विकेट लिए हैं। भारत की आधी टीम डग आउट में बैठ है। केएल राहुल, अक्षर पटेल का साथ देने आए हैं। 

4 Aug 20248:15:12 PM
IND vs SL 2nd ODI live: विराट कोहली भी हुए आउट

 भारत ने सबसे बड़ा विकेट गंवा दिया है। विराट कोहली मात्र 14 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने चौथा विकेट गंवा दिया है। जेफरी ने कोहली को आउट किया। अभी तक वह चार विकेट ले चुके हैं। 

20 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 128/4

4 Aug 20248:04:44 PM
IND vs SL 2nd ODI live: शिवम दुबे आए और गए

 स्पिनर जेफरी ने श्रीलंका को मैच में वापसी कराई है। एक ही ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंका को मैच ला खड़ा किया है। पहले गिल को आउट किया फिर शिवम दुबे को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया।

4 Aug 20247:57:27 PM
IND vs SL 2nd ODI live: 16 ओवर का खेल खत्म

 भारत की पारी के 16 ओवर समाप्त हो चुके हैं। भारत ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। रोहित शर्मा 44 गेंद पर 64 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। गिल 34 रन बनाकर क्रीज पर है। विराट कोहली 13 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। 

16 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 114/1

4 Aug 20247:44:44 PM
IND vs SL 2nd ODI live: भारत ने गंवाया रोहित का विकेट

 भारत ने 97 के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया है। जेफरी की गेंद पर रोहित ने स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया और असलंका ने भागते हुए शानदार कैच लपका। रोहित ने 64 रन की पारी खेली। 

4 Aug 20247:13:52 PM
IND vs SL: भारत के 50 रन पूरे

 सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेते ही रोहित शर्मा ने टीम इंडिया का अर्धशतक पूरा कर दिया है। रोहित और गिल की जोड़ी ने पैर जमा लिए हैं। 

4 Aug 20246:55:17 PM
IND vs SL: राहुल द्रविड़ से आगे निकले रोहित

 रोहित शर्मा ने इस मैच में दो रन बनाते ही राहुल द्रविड़ को पीछे कर दिया। वह वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर आ गए हैं। राहुल द्रविड़ अब पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। 

4 Aug 20246:45:56 PM
IND vs SL: भारतीय पारी शुरू

 भारतीय पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी पारी की शुरुआत करने उतरी है। टीम इंडिया को जीत के लिए 241 रनों का टारगेट मिला है। 

4 Aug 20246:15:46 PM
IND vs SL: श्रीलंकाई पारी खत्म

 श्रीलंकाई पारी खत्म हो गई है। खराब शुरुआत के बाद भी मेजबान टीम नौ विकेट खोकर 240 रन बनाने में सफल रही। 

4 Aug 20246:14:50 PM
IND vs SL: श्रेयस अय्यर की शानदार थ्रो

 श्रेयस अय्यर की शानदार थ्रो के कारण कामिंडु मेंडिस को आउट होना पड़ा। वह 40 रन बनाकर आउट हो गए। 

4 Aug 20245:54:28 PM
IND vs SL: वेलालेगे आउट

 श्रीलंका को सांतवां झटका लग गया है। तेजी से रन बना रहे वेलालेगे आउट हो गए हैं। 47वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप यादव ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। शिवम दुबे ने उनका शानदार कैच लपका। 

4 Aug 20245:52:27 PM
IND vs SL: श्रीलंका के 200 रन पूरे

 श्रीलंका का दोहरा शतक पूरा हो गया है। 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर मेंडिस ने एक रन लेकर टीम  के 200 रन पूरे किए। वेलालेगे एक बार फिर भारत के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। 

4 Aug 20245:18:08 PM
IND vs SL: असालंका भी लौटे पवेलियन

श्रीलंका ने अपना छठा विकेट खो दिया है। चरिथा असालंका पवेलियन लौट गए हैं। उनको सुंदर ने 35वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट किया। 

4 Aug 20245:03:19 PM
IND vs SL: श्रीलंका का पांचवां विकेट गिरा

 भारत को पांचवीं सफलता मिल गई है। 34वें ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप यादव ने जेनिथ लियांगे को पवेलियन की राह दिखाई है। कुलदीप ने उनका कैच अपनी ही गेंद पर पकड़ा। 

4 Aug 20244:37:21 PM
IND vs SL: भारत को मिली चौथी सफलता

 अक्षर पटेल ने भारत को चौथी सफलता दिला दी है। उन्होंने 27वें ओवर की चौथी गेंद पर समाराविक्रमा को पेविलयन की राह दिखाई। 

4 Aug 20244:23:17 PM
IND vs SL: श्रीलंका का शतक पूरा

 श्रीलंका के 100 रन पूरे हो गए हैं। 25वें ओवर की पांचवीं गेंद पर दो रन लेकर समाराविक्रमा ने टीम के 100 रन पूरे किए। 

4 Aug 20243:59:16 PM
IND vs SL: कुसल मेंडिस आउट

 सुंदर ने भारत को तीसरी सफलता दिला दी है। 19वें ओवर की पहली गेंद पर मेंडिस आउट हो गए। सुंदर की गेंद उनके पैड पर लगी और अंपायर ने उंगली उठा दी। 

4 Aug 20243:47:06 PM
IND vs SL : भारत को मिली दूसरी सफलता

 भारतीय टीम को दूसरी सफलता मिल गई है। वॉशिंगटन सुंदर ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर अविष्का फर्नांडो को पवेलियन की राह दिखाई। सुंदर ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका। 

4 Aug 20243:32:40 PM
IND vs SL: श्रीलंका का अर्धशतक पूरा

 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुसल मेंडिस ने चौका मार श्रीलंका के 50 रन पूरे किए। 

4 Aug 20242:33:47 PM
IND vs SL 2nd ODI live: श्रीलंका की बल्‍लेबाजी शुरू

 श्रीलंका की बल्‍लेबाजी शुरू हो गई। पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो ने पारी का आगाज किया है। भारत की ओर से मोहम्‍मद सिराज ने पहला ओवर किया। ओवर की पहली ही गेंद पर उन्‍होंने पथुम निसांका को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।

4 Aug 20242:07:40 PM
IND vs SL 2nd ODI live: भारत की प्‍लेइंग 11

 रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

4 Aug 20242:06:47 PM
IND vs SL 2nd ODI live: श्रीलंका की प्‍लेइंग 11

 पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेललेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे।

4 Aug 20242:05:50 PM
IND vs SL 2nd ODI live: श्रीलंका ने जीता टॉस

 श्रीलंंका ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारत की प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।    

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us