Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • HiTech Awards 2026
  • छठ पर्व
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • Jagran Reviews
  • हिंदी हैं हम
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • headlines
LIVE BLOG

IND Vs SL 1st ODI Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच हुआ टाई, 230 रन बनाकर ऑल आउट हुई टीम इंडिया

IND Vs SL 1st ODI, Updates: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से शुरू हो गई है। टीम इंडिया टी20 सीरीज में मेजबान टीम का सूपड़ा साफ करने का बाद वनडे में भी यही कमाल दोहराना चाहेगा। श्रीलंका की कोशिश होगी कि वह टी20 सीरीज का बदला ले।

By Abhishek Upadhyay Fri, 02 Aug 2024 10:00 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच टाई हो गया। कोलंबों में पहले खेलते हुए श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन बनाए। लक्ष्या का पीछा करते हुए भारतीय टीम 230 रन पर सिमट गई।  

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निसांका ने बेहतरीन खेलते हुए अर्धशतक जड़ा। बाकी टॉप आर्डर बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का ज्यादा सामना नहीं कर सके। हालांकि, आखिरी में वेल्लालागे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। वेल्लालागे ने नाबाद 67 रन बनाकर श्रीलंका को 200 के पार पहुंचाया। 

2 Aug 202410:00:43 PM
IND Vs SL 1st ODI Live: मैच हुआ टाई

 स्कोर बराबर कर शिवम दुबे आउट हो गए, इसके बाद अर्शदीप भी पहली ही गेंद पर आउट हो गए और मैच टाई हो गया। भारत ने सिमटने से पहले 230 रन बना लिए थे। 

2 Aug 20249:46:11 PM
IND Vs SL 1st ODI Live: भारत ने गंवाया आठवां विकेट

 भारत ने आठवां विकेट गंवा दिया है। शिवम दुबे क्रीज पर जमे हुए हैं। कुलदीप यादव दो रन बनाकर आउट हुए। 

2 Aug 20249:35:04 PM
IND Vs SL 1st ODI Live: भारत ने गंवा दिए हैं सात विकेट

 जीत की दहलीज पर खड़ी भारतीय टीम ने 7 विकेट गंवा दिए हैं। केएल राहुल 31 और अक्षर पटेल 33 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर शिवम दुबे और कुलदीप यादव मौजूद हैं। 

2 Aug 20249:06:22 PM
IND Vs SL 1st ODI Live: केएल राहुल और अक्षर के जमे पैर

 पांच विकेट गिरने के बाद केएल राहुल और अक्षर पटेल के पैर क्रीज पर जम गए हैं। दोनों भारतीय पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे हैं। 

36 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 168/5, राहुल- 18 और अक्षर- 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

2 Aug 20248:36:58 PM
IND Vs SL 1st ODI Live: 29 ओवर का मैच हो चुका है समाप्त

 भारतीय पारी के 29 ओवर समाप्त हो चुके हैं। भारत ने 147 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं। 

2 Aug 20248:18:42 PM
IND Vs SL 1st ODI Live: श्रेयस भी लौटे पवेलियन

 असिथा फर्नांडो ने श्रेयस अय्यर को 23 के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर भारत को बड़ा झटका दिया। भारत ने पांचवां विकेट खो दिया है। अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने आए  हैं। 

2 Aug 20248:12:52 PM
IND Vs SL 1st ODI Live: भारत ने गंवाया चौथा विकेट

 भारत ने चौथा विकेट गंवा दिया है। वानिंदू हसरंगा ने कोहली को आउट कर पवेलियन भेजा। कोहली ने 24 रन की पारी खेली। केएल राहुल क्रीज पर आए हैं। 

2 Aug 20248:03:40 PM
IND Vs SL 1st ODI Live: कोहली और श्रेयस ने संभाली पारी

 कोहली और श्रेयस ने भारतीय पारी को संभाल लिया है। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। कोहली  22 रन और श्रेयस 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

22 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 123/3

2 Aug 20247:43:15 PM
IND Vs SL 1st ODI Live: 5 रन बनाकर आउट हुए सुंदर

 वॉशिंगटन सुंदर का विकेट गिर गया है। वानिंदु हसरंगा ने LBW आउट किया। सुंदर ने डीआरएस का इस्तेमाल किया, लेकिन थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया। 

2 Aug 20247:40:00 PM
IND Vs SL 1st ODI Live: भारत ने गंवाए दो विकेट

 भारत ने शुभमन गिल के बाद रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया है। गिल ने 16 रन तो रोहित ने 58 रन बनाए। क्रीज पर कोहली और सुंदर वॉशिंगटन मौजूद हैं। 

15 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 86/2

2 Aug 20247:18:12 PM
IND Vs SL 1st ODI Live: रोहित ने जड़ा अर्धशतक

 तेज खेलते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 33 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल उनका साथ दे रहे हैं। रोहित ने चौके और छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। अभी तक रोहित 35 गेंद का सामना करते हुए 7 चौके और तीन छक्के जड़ चुके हैं।

10 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 70/0, रोहित 54 रन और गिल 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

2 Aug 20246:58:58 PM
IND Vs SL 1st ODI Live: भारत की पारी शुरू

 भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने चार ओवर में 40 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 29 रन तो गिल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

2 Aug 20246:10:42 PM
IND Vs SL 1st ODI Live: वेल्लालागे की धमाकेदारी बल्लेबाजी

 श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन बनाए। वेल्लालागे ने अर्धशतक जड़कर टीम को वापसी करने का मौका दिया। साथ ही एक फाइटिंग टोटल तक पहुंचाया। वेल्लालागे ने 66 गेंद पर 65 रन की शानदार पारी खेली। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। 

2 Aug 20245:58:27 PM
IND Vs SL 1st ODI Live: वेल्लालागे ने जड़ा अर्धशतक

 श्रीलंका के स्पिनर वेल्लालागे ने अपना पहला वनडे अर्धशतक जड़ा है। वेल्लालागे ने श्रीलंका टीम को 200 के पार पहुंचा दिया है। वेल्लालागे ने 59 गेंद पर 50 रन पूरे किए। 

2 Aug 20245:46:42 PM
IND Vs SL 1st ODI Live: 200 के करीब श्रीलंका

 45 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। श्रीलंका ने 192 रन बना लिए हैं। वेल्लालागे 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। निसांका 56 रन बनाकर आउट हुए। बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी। 

2 Aug 20244:17:08 PM
IND Vs SL 1st ODI Live: श्रीलंका ने गंवाया चौथा विकेट

 पहले वनडे में श्रीलंका की हालत खराब है। कुलदीप यादव ने असलंका को आउट कर टीम को चौथा झटका दिया है। इसके साथ ही कुलदीप यादव ने विकेट का अपना खाता खोला। पथुम निसांका अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।   

2 Aug 20243:52:25 PM
IND Vs SL: श्रीलंका का अर्धशतक

 श्रीलंका ने 14वें ओवर में जाकर अपना अर्धशतक पूरा किया है। टीम के बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बेहद मुश्किल हो रहा है। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की है। 

2 Aug 20243:33:12 PM
IND Vs SL: भारतीय टीम को मिली दूसरी सफलता

 भारत को दूसरी सफलता मिल गई है। शिवम दुबे ने श्रीलंका के मुख्य बल्लेबाजों में शुमार कुसल मेंडिस को पवेलियन की राह दिखाई। 14वें ओवर की पहली गेंद पर दुबे ने मेंडिस को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।

2 Aug 20243:21:51 PM
IND Vs SL: 10 ओवरों के बाद श्रीलका का स्कोर

श्रीलंका की पारी काफी धीमी रही है। 10 ओवरों के बाद भी टीम अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाई है। 10 ओवरों के बाद श्रीलंका का स्कोर 37 रन है। 

2 Aug 20243:03:46 PM
IND vs SL: श्रीलंका की धीमी शुरुआत

 श्रीलंका क्रिकेट टीम को धीमी शुरुआत मिली है। भारतीय गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लैंग्थ के साथ गेंदबाजी करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों का रन बनाना मुश्किल कर दिया। छह ओवरों के बाद श्रीलंका ने एक विकेट खोकर 19 रन बनाए हैं। 

2 Aug 20242:44:25 PM
IND vs SL: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

 श्रीलंका को पहला झटका लग गया है। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर सिराज ने अविष्का फर्नांडो को आउट कर दिया है। सिराज की ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को फर्नांडो ने लेग साइड पर मारने की कोशिश की लेकिन गेंद ने बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और थर्डमैन पर अर्शदीप के हाथों में जा समाई

2 Aug 20242:37:24 PM
IND Vs SL: श्रीलंकाई पारी शुरू

 श्रीलंकाई पारी शुरू हो गई है। निसांका और अविष्का पारी की शुरुआत करने आए हैं। भारत की तरफ से पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने फेंका। 

2 Aug 20242:34:54 PM
IND Vs SL: भारतीय टीम ने बांधी काली पट्टी

 भारतीय टीम के खिलाड़ी पहला वनडे मैच में काली पट्टी बांधकर उतर रहे हैं। टीम इंडिया ये फैसला अपने पूर्व कोच और सलामी बल्लेबाज अंशुमन गायकवाड़ के निधन के बाद उनको श्रृ्द्धांजलि देने के लिए लिया है। 

2 Aug 20242:12:37 PM
IND Vs SL: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

 भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका: चरिथा असालंका (कप्तान) पथुम निसांका, अविश्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समाराविक्रमा, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसारंगा, डुनिथ वेलालेगे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज

2 Aug 20242:02:50 PM
IND Vs SL: श्रीलंका ने जीता टॉस

 श्रीलंका के कप्तान चरिथा असालंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका की तरफ से मोहम्मद शिहराज को डेब्यू का मौका मिला है। 

2 Aug 20241:43:52 PM
IND Vs SL : रोहित-विराट की वापसी

 इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों खेलते हुए नजर आएंगे। ये दोनों ही खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप-2024 की जीत के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे। 

2 Aug 20241:18:39 PM
IND vs SL: दोनों टीमों की नजरें जीत पर

 भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच आज खेला जाना है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ये मैच होना है। भारत टी20 सीरीज जीत के बाद वनडे सीरीज भी जीतना चाहेगा। वहीं श्रीलंका अपने घर में लाज बचाने के लिए वनडे सीरीज के लिए पूरी जान लगा देगा। दोनों ही टीमें पहला मैच जीत बढ़त लेना चाहेंगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us