Move to Jagran APP

चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार किसी साल में लगाया तीसरा छक्का, तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड

Ind vs SA पुजारा ने पहली बार अपने टेस्ट करियर में किसी साल में सबसे ज्यादा तीन छक्के लगाए।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 04:32 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 04:32 PM (IST)
चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार किसी साल में लगाया तीसरा छक्का, तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड
चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में पहली बार किसी साल में लगाया तीसरा छक्का, तोड़ा अपना पिछला रिकॉर्ड

 नई दिल्ली, जेएनएन। Ind vs SA 2nd test match 2019: टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने पुणे टेस्ट मैच की पहली पारी में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के जल्दी आउट होने के बाद मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 138 रन की शतकीय साझेदारी की और भारतीय पारी को संभालने में बड़ी भूमिका निभाई। पुजारा ने इसके अलावा इस पारी में अर्धशतक भी लगाया और 58 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में पुजारा ने 9 चौके व एक छक्का लगाया। टेस्ट क्रिकेट में इस वर्ष ये पुजारा द्वारा लगाया गया तीसरा छक्का था। इस तरह से पुजारा ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत के बाद पहली बार किसी साल में सबसे ज्यादा तीन छक्के लगाने का कमाल कर दिया। इससे पहले पुजारा ने कभी भी एक साल में तीन छक्के नहीं लगाए थे। 

loksabha election banner

2019 में पुजारा ने तोड़ा एक व दो छक्कों का सिलसिला

पुजारा ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में की थी। इस वर्ष वो एक भी छक्का नहीं लगा पाए थे।  इसके अगले वर्ष यानी 2011 में ये सिलसिला जारी रहा और उनके बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला। 2012 में वो अपने टेस्ट करियर का पहला छक्का लगाने में कामयाब रहे, पर कमाल की बात ये रही कि इस वर्ष उन्होंने टेस्ट में सिर्फ एक ही छक्का लगाया। इसके बाद यानी 2013 और 2014 में भी उनके बल्ले से टेस्ट में सिर्फ एक ही छक्का निकला। तीन साल की सिलसिला उन्होंने 2015 में तोड़ा और इस बार उन्होंने दो छक्के लगाए। फिर 2016, 2017, 2018 में भी टेस्ट में उनके बल्ले से सालभर में दो-दो छक्के ही निकले। अब जाकर यानी टेस्ट पदापर्ण के बाद ये पहला मौका है जब उन्होंने किसी वर्ष सबसे ज्यादा तीन छक्के लगाए। इस वर्ष यानी 2019 में अब तक वो तीन छक्के टेस्ट में लगा चुके हैं। 

टेस्ट क्रिकेट में पुजारा के छक्के-

2010 - 0

2011 - 0

2012 - 1

2013 - 1

2014 - 1

2015 - 2

2016 - 2

2017 - 2

2018 - 2

2019 - 3

 पुजारा ने टेस्ट में लगाए हैं अब तक 14 छक्के

पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट के अपने 72 मैचों की 121 पारियों में अब तक कुल 14 छक्के लगाए हैं। उन्होंने अब तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 5631 रन बनाए हैं और उनका औसत 49.83 का है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अब तक कुल 18 शतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 206 रन रहा है। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.