IND vs NZ Head To Head: कीवियों पर भारी पड़ती है भारतीय टीम, न्यूजीलैंड के लिए आसान नहीं होगी इंडिया में जीत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 11 जनवरी से हो रहा है। सीरीज का ...और पढ़ें
-1768040787342_m.webp)
भारत का पलड़ा है भारी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भारतीय क्रिकेट टीम नए साल की शुरुआत करने जा रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 11 जनवरी से हो रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टक्कर भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगी, वहीं टॉस दोपहर 1 बजे होगा।
दोनों टीमें आखिरी बार चैपिंयस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टकराई थीं। जहां भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब नए साल में कीवी टीम उस हार का बदला लेना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच अगर हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो मेजबान भारतीय टीम का पलड़ा कहीं भारी है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 120 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने 62 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं न्यूजीलैंड टीम ने 50 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। 1 मैच टाई और 7 बेनतीजा भी रहे हैं। भारतीय टीम अपने घर में और भी मजबूत हो जाती है। भारतीय जमीं पर मैन इन ब्ल्यू और ब्लैक कैप्स के बीच 40 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान भारत ने 31 मुकाबलों में विजय प्राप्त की है। वहीं न्यूजीलैंड सिर्फ 8 मैच ही जीत सकी है। 1 मुकाबला बेनतीजा भी रहा है।
Incredible atmosphere 🙌
— BCCI (@BCCI) January 10, 2026
🎥 🔽 Hear what #TeamIndia Captain Shubman Gill, Prasidh Krishna, and Yashasvi Jaiswal have to say about playing at the Kotambi Stadium in Vadodara ahead of its first men's ODI 👌🏟️ - By @RajalArora#INDvNZ | @IDFCFIRSTBank | @ShubmanGill | @prasidh43 |…
वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 11 जनवरी, वडोदरा
- दूसरा वनडे: 14 जनवरी, राजकोट
- तीसरा वनडे: 18 जनवरी, इंदौर
भारतीय टीम
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा।
न्यूजीलैंड टीम
डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), जाकरी फाउल्क्स, निक केली, जोश क्लार्कसन, माइकल रे, काइल जैमीसन, मिशेल हे, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जेडन लेनोक्स।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ Pitch Report: नए नवेले स्टेडियम की पिच कर न दे मुसीबत खड़ी, बल्लेबाज या गेंदबाज किसका पलड़ा होगा भारी?
यह भी पढ़ें- IND vs NZ Playing-11: शतक लगाने वाले बल्लेबाज को बाहर करेंगे गिल, पंत भी होंगे मायूस, ऐसी होगी भारत की प्लेइंग-11
