विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming: नोट करें भारत-न्‍यूजीलैंड मैच का पता, कुछ ही देर में शुरू होने वाली है टक्‍कर

Published: Sat, 24 Jan 2026 03:36 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2026 05:16 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम और न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच इन दिनों 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। ...और पढ़ें

तीसरी जीत पर भारत की नजर।

तीसरी जीत पर भारत की नजर।

HighLights

  1. जीत की हैट्रिक लगाने पर भारत की नजर

  2. भारत ने 48 रन से जीता था पहला टी-20

  3. दूसरे टी-20 को भारत ने 7 विकेट से जीता

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच इन दिनों 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 48 रन से जीता था। इसके बाद रायपुर में हुए दूसरे टी20 में शनिवार को भारत ने न्‍यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी।

अब तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की नजर सीरीज कब्‍जाने पर होगी। दूसरी ओर मेहमान कीवी टीम की नजर सीरीज में वापसी करने पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि सीरीज का तीसरा मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही फैंस इस मैच को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल (IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming)

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 25 जनवरी, रविवार को खेला जाएगा।

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधा घंटे पहले शाम 6:30 पर होगा।

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को मोबाइल पर जियो हॉटस्‍टार एप पर देख सकते हैं। मुकाबले से जुड़ी सभी अपडेट और अन्‍य खबरें आपको दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर भी पढ़ने को मिलेंगी।

भारतीय टीम इस प्रकार है

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड टीम इस प्रकार है

टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकरी फोल्क्स।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd T20I: मैं घरेलू क्रिकेट में सिर्फ..., मैच विनिंग पारी के बाद ईशान किशन का छलका दर्द; सुनाई वापसी की दास्‍तां

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd T20I: ईशान किशन से इस बात को लेकर नाराज थे सूर्यकुमार यादव, मैच जीतने के बाद किया बड़ा खुलासा