यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs NZ 1st Test Day 2 Timings: BCCI ने दूसरे दिन के खेल की टाइमिंग में किया बड़ा बदलाव, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच
IND vs NZ 2024 भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ा। ...और पढ़ें

HighLights
- IND vs NZ के पहले टेस्ट का पहले दिन का खेल बारिश की वजह से रद्द
- IND vs NZ: दूसरे दिन के खेल की टाइमिंग में BCCI ने किया बदलाव
- IND vs NZ: सुबह 8:45 बजे भारत-न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट का टॉस होगा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs New Zealand 1st Test Day 2 Timings। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत आज यानी 16 अक्टूबर से होनी थी, लेकिन बेंगलुरु में बारिश की वजह से पहले दिन का खेल रद्द किया गया।
पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल सुबह 9:30 बजे से शुरू होना था, लेकिन 9 बजे से पहले ही बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई और बिना टॉस के ही पहले दिन के खेल को कैंसल करने का फैसला लिया। पहले दिन टॉस नहीं होने के बाद अब दूसरे दिन के खेल के दौरान टॉस होगा। आइए जानते हैं दूसरे दिन के खेल की टाइमिंग में बीसीसीआई ने क्या बदलाव किया है?
IND vs NZ 1st Test Day 2: दूसरे दिन कितने बजे उछलेगा टॉस का सिक्का?
.jpeg)
- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का दूसरे दिन का खेल 17 अक्टूबर को खेला जाएगा।
- यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहा है।
- बीसीसीआई ने दूसरे दिन के खेल की टाइमिंग में बदलाव किया।
- अब दूसरे दिन का खेल 15 मिनट पहले शुरू होगा। 8:45 बजे टॉस होगा और 9:15 पर खेल शुरू होगा।
- दूसरे दिन के खेल में पहले और दूसरे सेशन में 15 मिनट एक्सट्रा जोड़े जाएंगे।
- बेंगलुरु में दूसरे दिन बारिश नहीं हुई तो खेल 98 ओवर का होगा।
- दूसरे दिन के खेल का सेशन 9:15 बजे शुरू होकर 11:30 बजे खत्म होगा।
- दूसरे दिन का दूसरा सेशन दोपहर 12:10 से 2:25 बजे तक खेला जाएगा, जबकि तीसरा सेशन 2:45 पर शुरू होगा और 4:45 बजे पर खत्म होगा।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ 1st Test Day 1: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द, उत्साहित फैंस निराश होकर लौटे
IND vs NZ 1st Test: दोनों टीमें इस प्रकार-
भारत- भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव , मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
न्यूजीलैंड- डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, मार्क चैपमैन, विल यंग, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, टॉम ब्लंडेल, एजाज पटेल, बेन सियर्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, विलियम ओ'रूर्के।
यह भी पढ़ें: WTC Final Scenario: बारिश की वजह से ड्रॉ हुई IND vs NZ Test सीरीज तो डब्ल्यूटीसी फाइनल पर पड़ेगा असर? डिटेल में समझें
