IND vs ENG: द ओवल में तीसरे दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल, क्या बारिश फिर डालेगी खलल?
इंग्लैंड और भारत के बीच पांचवें और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन का मंच तैयार है। भारत ने दूसरे दिन गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। तीसर दिन फैंस के लिए अच्छी खबर है। पिछले दो दिन मौसम ने मैच में खलल डाला लेकिन तीसरे दिन फैंस को पूरा मैच देखने को मिल सकता है। बारिश की कोई भी संभावना नहीं है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड और भारत के बीच पांचवें और आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन का मंच तैयार है। भारत ने दूसरे दिन गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। पहली पारी में 224 रन बनाने के बाद इंग्लैंड की बल्ले से अच्छी शुरुआत के बाद टीम इंडिया मुश्किल में दिख रही थी। सिराज और कृष्णा ने 247 के स्कोर पर इंग्लैंड को समेट दिया।
प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने चार-चार विकेट लिए। इसके अलावा दूसरे दिन के खेल के अंत तक भारत ने मेजबान टीम के खिलाफ बढ़त हासिल की ली थी। तीसरा दिन भारतीय टीम के लिए एक अहम दिन साबित हो सकता है।
SUN IS SHINING AT THE OVAL. ☀️
- Perfect batting conditions, Need big partnerships from Team India’s batters!
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 2, 2025
कैसा रहेगा द ओवल का मौसम
तीसरे दिन के करीब आते ही कई लोग सोच रहे होंगे कि उस दिन आसमान कैसा रहेगा? क्या बारिश ओवल में खेल में खलल डालेगी और खेल को रोक देगी? आइए जानते हैं इन सारे सवालों के जवाब। बता दें कि फैंस के लिए अच्छी खबर है।
बारिश की संभावना जीरो
लंदन में पिछले दो दिन मौसम ने खेल में खलल डाला है। वहीं, तीसरा दिन फैंस के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। क्योंकि, एक्यूवेदर के अनुसार, तीसरे दिन बारिश की संभावना शून्य प्रतिशत है। सुबह धूप खिली रहेगी। दोपहर में कुछ बादल छाए रहेंगे और खेल के तीसरे सेशन के दौरान एक बार फिर धूप निकलने की उम्मीद है।
भारत बनाना चाहेगा बड़ा स्कोर
गौरतलब है कि मैच के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल 49 गेंद में नाबाद 51 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे और टीम का स्कोर 75/2 था। तीसरे दिन उन्हें अपने मध्यक्रम के बल्लेबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 52 रन की बढ़त हासिल कर ली है। अब भारत का लक्ष्य अपनी बढ़त को मजबूत करना होगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।