Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    IND vs ENG: हेडिंग्ल में दर्शकों ने टीम इंडिया का उड़ाया मजाक, इस बात को लेकर मैदान पर मचा दिया शोर

    Updated: Tue, 24 Jun 2025 07:20 PM (IST)

    IND vs ENG: भारतीय टीम हेडिंग्ले में संघर्ष करती दिख रही है और इस बीच इंग्लैंड के फैंस ने भी उसके लिए परेशानी खड़ी की है। 

    Hero Image

    इंग्लैंड के फैंस ने टीम इंडिया को किया परेशान

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया हेडिंग्ले टेस्ट में जीत के लिए संघर्ष कर रही है। आखिरी दिन उसे इंग्लैंड के ओपनरों ने विकेट के लिए तरसा दिया है। भारत को जीत के लिए 10 विकेट की जरूरत है और इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन बनाने हैं। भारतीय गेंदबाज लगातार दबाव में हैं जो बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच हेडिंग्ले में मौजूद इंग्लैंड के फैंस ने भी उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेडिंग्ले में अधिकांश फैंस इंग्लैंड के हैं। पांचवें दिन जब टीम इंडिया परेशानी में थी तो इन फैंस में भारतीय टीम के खिलाड़ियों को हूट करना शुरू कर दिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगे।

    इस बात को लेकर किया हूट

    दरअसल, टीम इंडिया के गेंदबाज पहले सेशन से ही गेंद को बदलने की अपील मैदानी अंपायरों से कर रहे थे। उनका कहना था कि गेंद अपना आकार बदल रही है और इसलिए इसे बदलना चाहिए। मोहम्मद सिराज ने 14वें ओवर में ये अपील की। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने 22वें ओवर में फिर अंपायरों से गुजारिश की। शार्दुल ठाकुर ने भी अंपायरों से गेंद बदलने को कहा। इसी को देखते हुए इंग्लैंड के फैंस ने भारतीय टीम को हूट करना शुरू कर दिया। पूरे स्टेडियम में उनकी आवाज गूंजने लगी। हालांकि, 27वें ओवर में रवींद्र जडेजा के अपील करने पर गेंद को आखिरकार बदल दिया गया।

    डकेट का शतक

    भारतीय गेंदबाजों को फिर भी विकेट नहीं मिला और वह संघर्ष करते रहे। क्रॉली और डकेट ने उनके हर दांव को तहस-नहस कर दिया जिसे भारतीय गेंदबाजों को परेशानी हुई। डकेट ने दूसरे सेशन में शतक पूरा करते हुए इतिहास रच दिया। 15 साल बाद इंग्लैंड के किसी ओपनर ने चौथी पारी में शतक जमाया है। उनसे पहले ये काम एलिस्टर कुक ने 2020 में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ किया था।