IND vs BAN 2nd Test Day 5 Live: कानपुर टेस्ट का आखिरी दिन आज, बांग्लादेश का सूपड़ा साफ करना चाहेगा भारत
Ind vs Ban 2nd Test Day 5 Live: भारत बनाम बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क में दूसरे टेस्ट का आज आखिरी दिन है। चौथे दिन के खेल तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं और वह भारत से 26 रन से पीछे है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत-बांग्लादेश के बीच ग्रीन पार्क में खेले जा रहे टेस्ट मैच का आज पांचवा और आखिरी दिन है। चौथे दिन स्टंप्स तक बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 26 रन लिए हैं और वह भारत से 26 रन पीछे है।
तीन दिन तक बारिश के कारण मैच में बाधा आई। पहले दिन सिर्फ 35 ओवर ही फेंके जा सके। वहीं दूसरे और तीसरे दिन का खेल बारिश और खराब मैदान के कारण नहीं हो सका। चौथे दिन खेल शुरू हुआ। मेहमान टीम ने पहली पारी में मोमिनुल हक के नाबाद 107 रनों के दम पर किसी तरह 233 रन बनाए।
टीम इंडिया ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 285 रनों पर घोषित कर दी। भारत ने 26 रनों की बढ़त ले ली थी। बांग्लादेश अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी। टीम इंडिया ने उसके दो विकेट भी गिरा दिए।
भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर टेस्ट का आज आखिरी दिन है। मैच के चौथे दिन भारतीय टीम के प्लेयर्स ने बल्लों से रनों की बौछार की। टेस्ट में सबसे तेज 50, 100, 150, 200 और 250 रन का रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज हुआ।
कानपुर टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है। बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं। वह अभी भी भारत से 26 रन पीछे है। मोमिनुल हक ने अभी तक खाता नहीं खोला है जबकि शादमान इस्लाम सात रन बनाकर खेल रहे हैं।
अश्विन ने भारत को एक और विकेट दिला दिया है। बांग्लादेश ने हसन महमूद को नाइट वॉचमैन के रूप में भेजा था जो बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए।
बांग्लादेश ने अपना पहला विकेट खो दिया है। अश्विन ने सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन को आउट कर दिया है। वह एलबीडब्ल्यू हुए। जाकिर ने रिव्यू लिया जो असफल रहा।
जाकिर अली- 10 रन, 15 गेंद 1x4
बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू हो गई है। टीम इंडिया ने 52 रनों की बढ़त हासिल की है।
भारत के खिलाफ बांग्लादेश की दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है।
भारतीय टीम ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन के खेल में पहली पारी में बांग्लादेश पर 52 रन की बढ़त बनाई। भारत ने पहली पारी 285/9 रन पर घोषित की। भारत की तरफ से यशस्वी ने 72 रन की पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 47 रन बनाए। केएल राहुल 43 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 285 रन के स्कोर पर पारी घोषित की।
पारी के 35वें ओवर की पहली गेंद पर मेहदी हसन मिराज ने केएल राहुल को स्टंप आुट किया। इस दौरान केएल राहुल 43 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विराट कोहली आउट हो गए हैं। शाकिब अल हसन की गेंद को मारने के प्रयास में वह बीट हो गए और बोल्ड हो गए। विराट तीन रनों से अर्धशतक से चूक गए।
विराट कोहली: 47 रन, 35 गेंद 4x4 1x6
भारत को चौथा झटका लग गया है। ऋषभ पंत पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें शाकिब ने आउट किया। 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर पंत ने लंबा शॉट खेला और लॉन्ग ऑन पर लपके गए।
भारत ने अपना तीसरा विकेट खो दिया है। गिल को शाकिब अल हसन ने पवेलियन भेज दिया है।
तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। इस सेशन में भी भारत तूफानी बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर करने की कोशिश करेगा। गिल और पंत इस समय क्रीज पर मौजूद हैं
दूसरे सेशन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने दो विकेट खोकर 138 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 37 और पंत चार रन बनाकर खेल रहे हैं।
यशस्वी जायसवाल आउट हो गए हैं। उन्हें हसन महमूद ने पवेलियन की राह दिखाई। महमूद की गेंद पर बाएं हाथ का ये बल्लेबाज बोल्ड हो गया।
यशस्वी जायसवाल- 72 रन, 51 गेंद 12x4 2x6
भारत के 100 रन पूरे हो गए हैं। 11वें ओवर की पहली गेंद पर जायसवाल ने चौका मार टीम का 100 रन पूरे किए। ये टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम द्वारा बनाए गया सबसे तेज शतक है। भारत ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में 12.2 ओवरों में अपने 100 रन पूरे किए थे।
यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 31 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की।
रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। मिराज ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। इससे पहले वाली गेंद पर रोहित रिव्यू लेकर बच गए थे। अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दिया था, लेकिन भारतीय कप्तान ने रिव्यू लिया जिसमें वह नॉट आउट पाए गए। लेकिन अगली गेंद पर वह बोल्ड हो गए।
रोहित शर्मा- 23 रन, 11 गेंद 1x4 3x6
टीम इंडिया के 50 रन पूरे हो गए हैं और ये रन सिर्फ 18 गेंदों यानी तीन ओवरों में आए हैं। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। ये किसी टीम द्वारा टेस्ट मैच में बनाई गई सबसे तेज फिफ्टी है।
भारतीय पारी के दूसरे ओवर में कुल 17 रन आए। रोहित ने इस ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर दो छक्के मारे और फिर यशस्वी ने आखिरी गेंद पर चौका मारा।
भारतीय पारी शुरू हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा मैदान पर हैं और तेजी से बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज टी20 के अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं।
बांग्लादेश की टीम चौथे दिन के खेल में 233 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। खलील अहमद का जडेजा ने शिकार किया।
रवींद्र जडेजा ने पारी के 75वें ओवर की दूसरी गेंद पर खलील अहमद को अपने जाल में फंसाया। जडेजा ने अपनी ही गेंद पर खुद ही खलील का कैच लपका। इसके साथ ही उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 300 विकेट पूरे कर लिए।
72वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने तैजुल को बोल्ड किया। इस दौरान वह 5 रन ही बना सके।
70वें ओवर की चौथी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मेहदी हसन मिराज को चलता किया। शुभमन गिल ने उनका कैच लपका। इस दौरान वह 42 गेंदों का सामना करते हुए 20 रन ही बना सके। 70 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 225/7 रन रहा।
भारत-बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट में चौथे दिन के दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। मोमिनुल (106) और मेहदी (6) रन पर बैटिंग कर रहे हैं। 67 ओवर के खेल तक बांग्लादेश की टीम का स्कोर 210/6 हो चुका है।
बांग्लादेश की तरफ से मोमिनुल ने पहले सेशन के खेल तक 102 रन बना लिए हैं। मेहदी हसन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले सेशन तक बांग्लादेश की टीम ने 6 विकेट खोकर 205 रन बना लिए है।
पारी के 66वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाते ही मोमिनुल ने शतक जमाया। मोमिनुल पांच टेस्ट मैचों में दूसरा शतक जड़ने वाले बांग्लादेशी बैटर बने।
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच में आज कुल 98 ओवर का खेल खेला जाएगा। पहला और दूसरे सेशन का खेल 15-15 मिनट आगे बढ़ा दिया गया है। पहला सेशन 9:30 से 11:45 बजे के बीच खेला गया। लंच 11:45 से 12:25 तक होगा। दूसरा सेशन का खेल 12:25 से दोपहर 2:40 तक होगा। चायकाल का समय 2:40 से 3 बजे तक होगा। तीसरा सेशन 3 बजे से 5 बजे तक होगा।
62वें ओवर तक बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन रहा। मेहदी हसन 5 और मोमिनुल (86) रन पर बैटिंग कर रहे हैं। मोमिनुल अपने शतक की ओर हैं।
बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को आउट करने के लिए मोहम्मद सिराज ने पूरी कोशिश की और हवा में डाइव लगाते हुए उनका कैच लपक लिया।
50वां ओवर मोहम्मद सिराज डालने आए और इस ओवर में उन्होंने लिटन दास को अपना शिकार बनाया। ओवर की चौथी गेंद पर सिराज ने रोहित शर्मा के हाथों लिटन दास को कैच आउट कराया। लिटन 13 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे।
ड्रिंक्स ब्रेक तक बांग्लादेश टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 148 रन रहा। मोमिनुल (62*) और लिटन दास (13) रन पर नाबाद हैं।
मोमिनुल ने अर्धशतक जड़ दिया है और 47 ओवर के खेल तक बांग्लादेश की टीम का स्कोर 4 विकेट खोकर 146 रन रहा। लिटन दास उनका साथ दे रहे हैं।
43 ओवर के खेल तक बांग्लादेश की टीम के मोमिनुल ने 100 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन बना लिए हैं। वह अपने अर्धशतक जड़ने के करीब हैं।
112 रन के स्कोर पर बांग्लादेश की टीम को चौथा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने मुश्फिकुर रहीम को बोल्ड किया। इस दौरान वह 32 गेंदों का सामना करते हुए 11 रन ही बना सके। कानपुर टेस्ट के चौथे दिन की शुरुआत में बुमराह ने भारत को सफलता दिलाई। अब क्रीज पर लिटन दास और मोमिनुल की जोड़ी मौजूद हैं।
भारत-बांग्लादेश के बीच चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है। 40 ओवर के खेल तक बांग्लादेश की टीम ने 3 विकेट खोकर 108 रन बना लिए हैं।
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के चौथे दिन कानपुर का मौसम साफ है। कानपुर में धूप निकली है और आज पूरी संभावना है कि बिना किसी दिक्कत के मैच शुरू होगा। सुबह 9:30 बजे से यह मैच जारी होगा। इससे पहले दोनों टीमों के प्लेयर्स मैदान पर प्रैक्टिस करने उतर चुके हैं।
बांग्लादेश टीम ने दूसरे टेस्ट में पहले बैटिंग करते हुए 35 ओवर का खेल खेलते हुए 3 विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। पहले दिन खराब रोशनी और बारिश के चलते अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला किया था। दूसरे दिन भी हाल बरकरार रहा और तीसरे दिन गीली आउटफील्ड होने के चलते मैच नहीं हो सका। बांग्लादेश की तरफ से मोमिनुल ने 81 गेंद पर 40 रन बनाए।
अगर भारत बनाम बांग्लादेश (Ind vs Ban 2024 Test) के बीच यह टेस्ट ड्रॉ होता है तो 6-6 अंक हासिल करने के बाद भारतीय टीम के लिए WTC Final में पहुंचने की राह मुश्किल हो जाएगी। भारत को फिर न केवल अगले महीने अपने घर में होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड का सफाया करना होगा, बल्कि इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में कम से कम दो टेस्ट मैच भी जीतने होंगे।
कानपुर का मौसम चौथे दिन के खेल में पूरी तरह साफ नजर आ रहा है। किसी तरह से मैदान गीला नजर नहीं आ रहा और आज उम्मीद है कि ये खेल आगे पूरा हो सकेगा।
Glorious day at Green Park in Kanpur...
— Mohandas Menon (@mohanstatsman) September 30, 2024
Hope to get two full days of Test cricket!#INDvBAN #INDvsBAN pic.twitter.com/EnGDJypCo1
कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन का खेल भी नहीं हो सकेगा। रविवार को बारिश नहीं हुई लेकिन फिर भी मैदान खेलने लायक की स्थिति में नहीं है और इसी कारण तीसरे दिन का खेल रद्द करने का फैसला किया गया है। अंपायरों का मानना है कि मैदान जोखिम भरा है जिससे खिलाड़ियों को चोट लग सकती है।
तीसरा इंस्पैक्शन होने में कुछ ही देर है। दो बजे रैफरी जैफ क्रो मैदान का निरीक्षण करेंगे और फिर फैसला होगा कि आज का खेल होना है या नहीं।
भारत बांग्लादेश टेस्ट के तीसरे दिन मैच शुरू होने की संभावना कम दिख रही है। दोपहर 12:00 बजे मैच रेफरी जेफ क्रो ने निरीक्षण कर 2:00 फिर से निरीक्षण करने का फैसला लिया है। इसके बाद तीसरे दिन के खेल पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हालांकि मैदान काफी हद तक दुरुस्त हो गया है लेकिन खराब रोशनी के चलते मैच रेफरी दोपहर 2:00 बजे फिर से निरीक्षण करेंगे।
ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत बांग्लादेश टेस्ट मैच के तीसरे दिन मैदान से कवर्स हटा दिए गए हैं। मैदान कर्मी आउटफील्ड को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। मैच रेफरी जो क्रो ने करीब 15 मिनट तक निरीक्षण किया है। अब दोपहर 12:00 बजे मैच रेफरी फील्ड अंपायर के साथ एक बार फिर निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मैच से शुरू होने पर निर्णय लिया जाएगा।
कानपुर से फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। पिच पर जो कवर्स थे वो हटा लिए गए हैं। मैच के जल्दी शुरू होने की संभावनाएं हैं।
भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। दूसरा दिन बारिश के कारण धुल गया था। तीसरे दिन बारिश नहीं है लेकिन मैदान गीला होने के कारण समय पर खेल शुरू नहीं हो पाएगा। 10 बजे अंपायर मैदान का इंस्पैक्शन करेंगे।
बारिश के कारण दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और अंपायरों ने दिन का खेल समाप्ति का एलान कर दिया। यानी दूसरे दिन अब खेल नहीं होगा। मैदान पर अभी भी कवर्स मौजूद हैं।
कुछ देर बारिश के रुकने के बाद कानपुर में फिर बारिश शुरू हो गई है और इसी के साथ ये संभावना भी बढ़ गई है कि आज खेल नहीं हो पाएगा।
कानपुर में बारिश रुक गई है और थोड़ी सी धूप भी खिल आई है। उम्मीद है कि मैदान जल्दी सुखा लिया जाएगा और दूसरे दिन का खेल शुरू हो सकेगा।
कानपुर में सुबह से हो रही बारिश कुछ देर के लिए रुक गई थी और सुपर सॉपर की मदद से मैदान को सुखाया जा रहा था लेकिन अब बारिश दोबारा शुरू हो गई है।
बारिश के कारण अभी तक खेलने लायक स्थिति नहीं बन पा रही है जिसके चलते दोनों टीमें वापस अपने होटल लौट गई हैं।
दूसरे दिन का खेल समय पर शुरू नहीं हो सका है। बारिश के कारण ये देरी हो रही है। पूरे मैदान को कवर्स से ढका दिया गया है।
भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। पहला दिन बारिश और खराब रोशनी के कारण पूरा नहीं हो सका था। पहले दिन महज 36 ओवर ही फेंके जा सके थे। दूसरे दिन शनिवार को सुबह कानपुर में बारिश हुई है जिससे खेल शुरू होने में देरी हो सकती है। बारिश आज के खेल में भी खलल डाल सकती है।
