IND vs BAN 2nd Test day 1 live score: पहले दिन का खेल खत्म, खराब रोशनी के कारण डेढ़ सेशन पहले खत्म हुआ खेल
Ind vs Ban 2nd Test live update: भारत ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार जीत हासिल की थी। उस मैच में रविचंद्रन अश्विन भारत की जीत के हीरो रहे थे। उन्होंने बल्ले और गेंद से तबाही मचाई थी। कानपुर में भी उनसे इसी प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Ind vs Ban 2nd Test live update, भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में शुरू हो रहा है। इस मैच को जीत टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। बांग्लादेश की कोशिश होगी कि वह इस मैच को जीत सीरीज का अंत बराबरी के साथ करे।
पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। खराब रोशनी के कारण डेढ़ सेशन पहले ही दिन का खेल खत्म कर दिया गया। पहला सेशन जब खत्म हुआ तब बारिश आ गई थी जिसकी वजह से दूसरे सेशन में देरी हुई। दूसरे सेशन में कुछ देर का खेल ही हुआ था कि फिर काले बादल छाने लगे और अंपायरों ने खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया और फिर खेलने लायक स्थिति बनता न देख दिन का खेल खत्म करने का एलान कर दिया।
दूसरे सेशन में कुछ ही समय का खेल हुआ था कि काले बादलों के कारण अंधेरा छाने लगा और खराब रोशनी के कारण खेल को रोकना पड़ा। खिलाड़ी इस समय ड्रेसिंग रूम में हैं।
भारत को तीसरी सफलता मिल गई है। अश्विन ने 29वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शांतो को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। अंपायर ने इसे आउट दे दिया था लेकिन शांतो ने रिव्यू लिया जो असफल रहा।
बारिश के कारण दूसरे सेशन की शुरुआत में देरी हुई, लेकिन अब खेल शुरू हो चुका है। भारत को विकेट की तलाश है।
पहला सेशन खत्म होने के तुरंत बाद ही बारिश आ गई थी। लेकिन अब बारिश रुक गई है। मैदान पर से कवर्स भी हटा लिए गए हैं। सुपर सोबर्स से मैदान को सुखाया जा रहा है। दूसरे सेशन का खेल शुरू होने में 15 मिनट की देरी होगी।
पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है। जैसे ही खिलाड़ी मैदान के बाहर जा रहे थे वैसे ही बारिश भी आ गई और अंपायरों ने मैदान को कर्वस से ढक दिया। लंच तक भारत ने दो विकेट खोकर 74 रन बनाए हैं।
बांग्लादेशी कप्तान शांतो और मोमिनुल हक ने विकेट पर पैर जमा लिए हैं। ये दोनों सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम को आगे जाने की कोशिश है। दोनों की कोशिश पहले सेशन के खत्म होने तक कोई और विकेट न खोने की है।
बांग्लादेश के 50 रन पूरे हो गए हैं। मोमिनुल उल हक और कप्तान नजमुल हसन शांतो विकेट पर टिकने की कोशिश कर रहे हैं।
बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिर गया है। आकाशदीप ने शादमान इस्लाम को पवेलियन की राह दिखाई है। आकाशदीप ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। अंपायर ने पहली अपील में इसे आउट नहीं दिया था, लेकिन आकाशदीप के कहने पर रोहित ने रिव्यू लिया जो सफल रहा।
भारत को पहली सफलता मिल गई है। जाकिर अली आउट हो गए हैं। आकाशदीप ने उन्हें पवेलिनय की राह दिखाई। 24 गेंद खेलने के बाद वह खाता तक नहीं खोल पाए।
जाकिर अली ने 21 गेंदों का सामना कर लिया है लेकिन वह अभी तक खाता नहीं खोल पाए हैं।
बांग्लादेश के दोनों ओपनरों की कोशिश समय लेते हुए विकेट पर अपने पैर जमाने की है। पांच ओवरों के खेल तक दोनों किसी भी तरह की हड़बड़ी में नहीं दिखे हैं और आराम से बल्लेबाजी कर रहे हैं। बुमराह ने दोनों को कुछ परेशान जरूर किया है लेकिन वह विकेट नहीं ले पाए हैं।
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है। बांग्लादेश की तरफ से पारी की शुरुआत कर रहे हैं जाकिर अली और शादमान इस्लाम। वहीं भारत की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे हैं जसप्रीत बुमराह।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद
भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी कुलदीप यादव एक बार फिर प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना पाए हैं।
मैदान का इंस्पेक्शन करने के बाद अंपायरों ने फैसला किया है कि 10 बजे टॉस होगा वहीं इसके आधे घंटे बाद मैच शुरू होगा।
अंपायर कुछ ही देर में मैदान का इंस्पेक्शन करेंगे। मैदान पर से कवर्स हटाए जा रहे हैं।
कानपुर में बारिश के कारण टॉस में देरी हो रही है। बारिश के कारण मैदान गीला है और आधे मैदान पर कवर्स मौजूद हैं। इसी कारण समय पर टॉस नहीं हो पाएगा और मैच में देरी होगी।
कानपुर में आज से भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। इस मैच से पहले फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। कानपुर में बारिश के कारण मैदान सुबह से कवर्स से ढका हुआ था। हालांकि, अब कवर्स हटा लिए गए हैं लेकिन बारिश का खतरा अभी भी बरकरार है।
