Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • headlines
LIVE BLOG

IND vs BAN 1st Test Day 4 Live Score: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को किया पस्त, 280 रनों से दी करारी शिकस्त, अश्विन बने हीरो

Ind vs Ban Test day 4 : भारत ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश को हरा दिया। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रन बनाने थे, लेकिन चौथे ही दिन ये टीम ढेर हो गई। बांग्लादेश की बल्लेबाजी इस मैच में पूरी तरह से फेल रही।

By Abhishek Upadhyay Sun, 22 Sep 2024 11:20 AM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश को 280 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रनों का टारगेट रखा था। इस लक्ष्य के सामने बांग्लादेश चौथे दिन रविवार को 234 रनों पर ढेर हो गई।

भारत की जीत के हीरो रहे रविचंद्रन अश्विन जिन्होंने पहली पारी में शानदार शतक जमाया और 113 रन बनाए। दूसरी पारी में अश्विन ने छह विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में 86 रन बनाए और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए। शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में शतक जमाए जिससे टीम बांग्लादेश के खिलाफ मजबूत लक्ष्य रख सकी। गिल ने नाबाद 119 रन बनाए। पंत 109 रन बनाने में सफल रहे।

22 Sept 202411:20:14 AM
IND vs BAN: भारत ने जीता मैच

 जडेजा ने हसन महमूद को बोल्ड कर बांगलादेश की पारी का अंत कर दिया। 515  रनों के लक्ष्य के सामने मेहमान टीम 234 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने 280 रनों से ये मैच अपने नाम किया। 

22 Sept 202411:12:25 AM
IND vs BAN: जीत से एक कदम दूर भारत

 अश्विन ने तस्कीन अहमद को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच करा बांग्लादेश को नौवां झटका दे दिया है। भारत को अब ये टेस्ट मैच अपने नाम करने के लिए एक विकेट की जरूरत है। 

22 Sept 202411:10:16 AM
IND vs BAN : शांतो लौटे पवेलियन

बांग्लादेश की कप्तान शांतो शतक से चूक गए हैं। उन्हें रवींद्र जडेजा ने बुमराह के हाथों कैच कराया। इसी के साथ बांग्लादेश ने अपना आठवां विकेट को दिया है। भारत जीत से दो कदम दूर है। शांतो ने 82 रन बनाए। 

22 Sept 202411:03:55 AM
IND vs BAN: भारत को मिली सातवीं सफलता

भारत को अश्विन ने एक और सफलता दिलाई है। उन्होंने मेहदी हसन मिराज को पवेलियन भेजा। इसी के साथ बांग्लादेश ने अपना सातवां विकेट खो दिया है। 

22 Sept 202410:50:45 AM
IND vs BAN: लिटन दास आउट

 भारत को पांचवां विकेट मिल गया है। रवींद्र जडेजा ने लिटन दास को पवेलियन की राह दिखाई। जडेजा की गेंद लिटन के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों में गई और कप्ता ने कोई गलती नहीं की। 

22 Sept 202410:39:15 AM
IND vs BAN: भारत को मिली सफलता

काफी देर से टीम इंडिया को विकेट की दरकार थी और अश्विन ने दिन के अपने पहले ही ओवर में उसे ये विकेट दिला दिया। अश्विन ने शाकिब अल हसन को पवेलियन की राह दिखाई। शाकिब 25 रन बनाकर आउट हो गए। 

22 Sept 202410:14:42 AM
IND vs BAN: भारतीय गेंदबाज परेशान

 भारत को चौथे दिन आधे घंटे से ज्यादा हुए खेल में कोई भी विकेट नहीं मिला। नजमुल हसन शांतो और शाकिब अल हसन ने पैर जमा लिए हैं और वह भारतीय गेंदबाजों को आसानी से खेल रहे हैं। 

22 Sept 20249:35:18 AM
IND vs BAN: चौथे दिन का खेल शुरू

 चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। मोहम्मद सिराज अपना कल का ओवर पूरा करेंगे जिसमें चार गेंदें बची थीं। 

22 Sept 20249:24:47 AM
IND vs BAN : कुछ ही देर में शुरू होगा खेल

 भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल कुछ ही देर में शुरू होगा। भारत की नजरें आज ही मैच खत्म करने पर होंगी। 

22 Sept 20249:08:47 AM
IND vs BAN: चौथे दिन आ सकता है नतीजा

 भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है। चौथे दिन इस मैच का नतीजा आ सकता है। भारत ने बांग्लादेश के सामने 515 रनों का टारगेट रखा है। बांग्लादेश ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट खोकर 158 रन बना लिए थे। टीम इंडिया को जीत के लिए छह विकेट चाहिए। 

21 Sept 20244:28:42 PM
IND vs BAN 1st Test: तीसरे दिन का खेल समाप्त

 खराब रौशनी के कारण तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया। बांग्लादेश ने 158 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं। भारत को जीत के लिए 6 विकेट चाहिए। 

21 Sept 20244:08:48 PM
IND vs BAN 1st Test: नजमुल की फिफ्टी

 नजमुल हसन शांतो ने एक छोर संभालते हुए अर्धशतक जड़ दिया है। शांतो ने सिक्स लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। 56 गेंद पर वह 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। शाकिब अल हसन साथ देने के लिए क्रीज पर आएं हैं। 

21 Sept 20244:03:16 PM
IND vs BAN: रहीम लौटे पवेलियन

 भारत को चौथी सफलता मिल गई है। अश्विन ने बांग्लादेश के मुख्य बल्लेबाजों में शुमार मुश्फिकुर रहीम को अपना शिकार बनाया। रहीम ने अश्विन की गेंद को मिडऑफ के ऊपर से मारने का प्रयास किया लेकिन वहां खड़े राहुल ने शानदार कैच लपक लिया। अंपायरों ने तीसरे अंपायर की मदद से देखा कि गेंद कहीं जमीन पर लगी तो नहीं है। रिप्ले में ये साफ कैच लगा और रहीम को पवेलियन लौटन पड़ा। 

21 Sept 20243:48:04 PM
IND vs BAN 1st Test: अश्विन को मिली दूसरी सफलता

 आर अश्विन ने बांग्लादेश को तीसरा झटका दिया। अश्विन ने मोमिनुल हक को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। मोमिनुल ने 13 रन की पारी खेली। 

बांग्लादेश की दूसरी पारी का स्कोर- 131/3

21 Sept 20243:09:29 PM
IND vs BAN: बांग्‍लादेश को लगा दूसरा झटका

 बांग्‍लादेश का दूसरा विकेट गिर चुका है। शादमान इस्लाम ने 68 गेंदों पर 35 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन ने उन्‍हें अपना शिकार बनाया। गिल ने शादमान का कैच लपका।

21 Sept 20242:48:48 PM
IND vs BAN: बांग्‍लादेश का पहला विकेट गिरा

 जसप्रीत बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्‍होंने सलामी बल्‍लेबाज जाकिर हसन को अपना शिकार बनाया। गली पर यशस्‍वी जायसवाल ने जाकिर का बेहतरीन कैच लपका। जाकिर ने 47 गेंदों पर 33 रन बनाए।

21 Sept 20242:17:20 PM
IND vs BAN: चाय तक बांग्‍लादेश का स्‍कोर 56 रन

 बांग्‍लादेश ने दूसरी पारी में चाय काल तक बिना कोई विकेट खोए 56 रन बना लिए हैं। शादमान इस्लाम 21 रन और जाकिर हसन 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

21 Sept 20242:05:44 PM
IND vs BAN: बांग्‍लादेश को मिली अच्‍छी शुरुआत

 बांग्‍लादेश की शुरुआत शानदार रही है। दूसरी पारी में बांग्‍लादेश ने बिन कोई विकेट खोए 50 से ज्‍यादा रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाज विकेट चटकाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

21 Sept 20241:18:52 PM
IND vs BAN: बांग्लादेश की पारी शुरू

 बांग्लादेश की दूसरी पारी शुरू हो गई है। उसे जीत के लिए 514 रनों की जरूत है जबकि उसके पास पूरे ढाई दिन का समय बचा है। 

21 Sept 20241:05:19 PM
IND vs BAN: बांग्लादेश को 515 का लक्ष्य

 भारत ने अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी है। टीम इंडिया ने दूसरी पारी चार विकेट के नुकसान पर 287 रनों पर घोषित कर दी है। भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने 109 रन बनाए। वहीं गिल 119 रन बनाकर नाबाद रहे। 

21 Sept 202412:48:03 PM
IND vs BAN: गिल का शतक

 शुभमन गिल ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 60वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। ये उनके टेस्ट करियर का पांचवां शतक है। 

21 Sept 202412:32:50 PM
IND vs BAN: पंत आउट

 शतक पूरा करने के बाद पंत आउट हो गए हैं। 56वें ओवर की तीसरी गेंद पर मिराज ने अपने ही फॉलोथ्रो में पंत का कैच लपका। इसी के साथ भारत ने अपना चौथा विकेट खो दिया है। 

पंत- 109 रन, 128 गेंद 13x4 4x6

21 Sept 202412:28:41 PM
IND vs BAN: पंत ने पूरा किया शतक

 ऋषभ पंत ने शाकिब अल हसन की गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा कर लिया। ये पंत के टेस्ट करियर का छठा शतक है। पंत ने 124 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 

21 Sept 202411:37:49 AM
IND vs BAN: पहले सेशन का खेल खत्म

तीसरे दिन के पहले सेशन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने तीन विकेट खोकर 205 रन बनाए हैं। इस सेशन में भारत ने एक भी विकेट नहीं खोया। टीम इंडिया ने अपनी बढ़त को मजबूत करते हुए 432 रनों तक पहुंचा दिया है। पंत और गिल इस समय विकेट पर हैं और दोनों शतक के करीब हैं। पंत 82 और गिल 86 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

21 Sept 202411:26:32 AM
IND vs BAN: पंत को मिला जीवनदान

 अर्धशतक के बाद तूफानी बल्लेबाजी कर रहे ऋषभ पंत को जीवनदान मिला है। 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर पंत ने शाकिह अल हसन पर बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन शांतो ने उनका कैच छोड़ दिया। 

21 Sept 202411:01:29 AM
IND vs BAN: पंत का अर्धशतक पूरा

 ऋषभ पंत ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 44वें ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेकर पंत ने अपने 50 रन पूरे किए और इसी के साथ टीम के 150 रन भी पूरे किए। 

21 Sept 202410:00:49 AM
IND vs BAN: गिल का अर्धशतक

 गिल ने मिराज की गेंद पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 79 गेंदों का सामना किया। 

21 Sept 20249:56:09 AM
IND vs BAN: भारत का शतक पूरा

 भारत के 100 रन पूरे हो गए हैं। ऋषभ पंत ने 29वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका मार टीम का शतक पूरा किया। 

21 Sept 20249:33:28 AM
IND vs BAN: तीसरे दिन का खेल शुरू

 भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। पंत और गिल मैदान पर हैं। मेहेदी हसन मिराज दिन का पहला ओवर फेंक रहे हैं। 

21 Sept 20249:09:31 AM
IND vs BAN: गिल-पंत पर नजरें

 भारतीय टीम तीसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट के नुकसान पर 81 रनों के साथ करेगी। इस दिन सभी की नजरें शुभमन गिल और ऋषभ पंत पर होंगी। दोनों ही बल्लेबाज पहली पारी में फेल रहे थे। दूसरी पारी में वह बड़ी पारी खेलने की कोशिश में होंगे। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us