विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs AFG 3rd T20 Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में होगी रनों की बारिश, मौसम का हाल भी जान लीजिए

Published: Thu, 17 Sep 2026 04:09 PM (IST)

भारत और अफगानिस्‍तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज शाम दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

तीसरा टी20 आज

तीसरा टी20 आज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और अफगानिस्‍तान के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज शाम दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेला जाएगा। पहले 2 मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्‍जा जमा चुकी है। अब श्रेयस की सेना क्‍लीन स्‍वीप के इरादे से मैदान में उतरेगी। दूसरी ओर मेजबान अफगानिस्‍तान भारत के खिलाफ पहली टी20 जीत की कोशिश करेग।

पिच रिपोर्ट

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बल्‍लेबाजों की बल्‍ले-बल्‍ले रहती है। यह स्‍टेडियम शानदार ट्रैक और छोटी बाउंड्री के लिए जाना जाता। पिच पर बाउंस और रफ्तार के चलते बॉल बैट पर अच्‍छे ढंग से आती है। ऐसे में बैटर पावरप्‍ले में इसका पूरा फायदा भी उठाते हैं।

 

 

पावरप्‍ले में बरसेंगे रन

भारत पिछले दोनों ही मैच पावरप्‍ले में अपने पक्ष में कर चुका है। बल्‍लेबाज छोटी बाउंड्री का पूरा फायदा उठाते हैं और जमकर चौके-छक्‍के लगाते हैं। पावरप्‍ले में बेखौफ बल्‍लेबाजी करते हैं। गेंदबाजों को रनगति कम करने में काफी कठिनाई होती है। हालांकि, गेंदबाजों को कुछ मौके जरूर मिलते हैं।

मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है तो स्पिनर्स गेम में आते हैं। मुकाबले में टॉस जीतने वाला कप्‍तान पहले गेंदबाज चुन सकता है। दिल्‍ली में शाम को हल्‍की ओस की संभावना रहती है। ऐसे में गेंदबाजी कठिन हो जाती है।

मौसम का हाल

17 सितंबर को दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्‍यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शाम के समय बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है। ऐसे में मैच में खलल पड़ सकती है। 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम में नमी रहने से मैच में ओस आ सकती है। ऐसे में गेंदबाजों को कुछ तकलीफ होगी।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान खैर मनाए! आखिरी T20 में 'तूफान' लाएंगे अभिषेक शर्मा, दांव पर लगे हैं 4 महारिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: ओपनिंग की जंग पर वैभव सूर्यवंशी के पिता ने तोड़ी चुप्‍पी, क्या श्रेयस अय्यर आज देंगे 15 साल के युवा को मौका?