Move to Jagran APP

World Cup 2019 India Vs Pakistan: सिक्सर किंग बने रोहित शर्मा, धौनी को पीछे छोड़ बना दिया ये रिकॉर्ड

ICC World Cup 2019 India Vs Pakistan रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एक छक्का मारकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

By Mohit PareekEdited By: Published: Sun, 16 Jun 2019 04:47 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jun 2019 04:58 PM (IST)
World Cup 2019 India Vs Pakistan: सिक्सर किंग बने रोहित शर्मा, धौनी को पीछे छोड़ बना दिया ये रिकॉर्ड
World Cup 2019 India Vs Pakistan: सिक्सर किंग बने रोहित शर्मा, धौनी को पीछे छोड़ बना दिया ये रिकॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की है। वहीं के एल राहुल और रोहित शर्मा ने भारतीय पारी को संभाल रखा है। वहीं रोहित शर्मा लगातार पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई कर रहे हैं। इसी बीच अच्छे प्रदर्शन के साथ रोहित शर्मा ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 355 छक्के मार दिए हैं, जबकि पहले यह रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के नाम था।

loksabha election banner

धौनी ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 355 छक्के मारे थे। बता दें कि धौनी ने 531 मैचों में यह कारनामा किया था, लेकिन रोहित शर्मा ने 329 मैचों में ही धौनी का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं इसके बाद सचिन तेंदुलकर का नाम है, जिन्होंने 664 मैचों में 264 छक्के लगाए थे। 

India vs Pakistan ICC world cup 2019: विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मिली छह जीत में ये रहे थे टीम इंडिया के 'हीरो'

वहीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की बात करें तो सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल का है, जो 521 छक्के लगा चुके हैं। दूसरे स्थान पर शाहिद अफरीदी और तीसरे स्थान पर मैकुलम हैं।

  

इसके अलावा आप वर्ल्ड कप से जुड़े लाइव अपडेट और रोचक खबरें dainikjagran.com पर पढ़ सकते हैं। 

शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कॉन्टेस्ट जागरण ऐप पर। रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।
 

Andrioid  फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां  क्लिक  करें। 
Iphone  पर डाउनलोड करने के लिए यहां  क्लिक  करें।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.