Move to Jagran APP

ICC Women's T20 World Cup को एक साल के लिए किया गया स्थगित, 2023 में होगा टूर्नामेंट

ICC Womens T20 World Cup को एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 2020 में आयोजित हुए आखिरी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के हिसाब से 2022 में टी20 वर्ल्ड कप होना था लेकिन इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 07:30 AM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 07:30 AM (IST)
ICC Women's T20 World Cup को एक साल के लिए किया गया स्थगित, 2023 में होगा टूर्नामेंट
ICC Women's T20 World Cup 2022 पोस्टपोन

दुबई, पीटीआइ। ICC Women's T20 World Cup का आखिरी आयोजन 2020 में हुआ था। ऐसे में इस टूर्नामेंट का अगला संस्करण 2022 में खेला जाना था, लेकिन विशेष परिस्थितियों की वजह से टूर्नामेंट को एक साल के लिए स्थगित करना पड़ा है। अब वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 में नहीं, बल्कि 2023 में खेला जाएगा।

loksabha election banner

आइसीसी की कार्यकारिणी बैठक में गुरुवार को महिला टी-20 विश्व कप के आयोजन पर बड़ा फैसला लिया गया। आइसीसी ने नवंबर 2022 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप को अब फरवरी 2023 करने का फैसला किया है। इसका मतलब यह हुआ कि 2022 में महिलाओं के दो ही बड़े टूर्नामेंट खेले जाएंगे। 

आइसीसी के अनुसार, "यह ध्यान में रखते हुए इस निर्णय को लिया गया है कि 2023 में कोई भी प्रमुख महिला कार्यक्रम निर्धारित नहीं हैं, ऐसे में बोर्ड ने टी-20 विश्व कप के लिए खिलाडि़यों को बेहतर तैयारी के लिए समय देने के नजरिये से तारीखों में बदलाव किया है।" 

2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स सहित तीन प्रमुख खेल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दरअसल कोरोना के कारण आइसीसी ने 2021 में होने वाले महिला वनडे विश्व कप को स्थगित कर एक साल के लिए आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इसकी वजह से फरवरी-मार्च 2021 में होने वाला टूर्नामेंट अब 2022 में खेला जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.