Move to Jagran APP

ICC ने उठाया बड़ा कदम, बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल हो सकता है महिला क्रिकेट

राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट आवश्यक रूप से शामिल किया जाना वाले खेलों की सूची में नहीं है लेकिन यह उन वैकल्पिक खेलों की सूची में जरूर शामिल है जिन्हें मेजबान देश चुन सकते हैं।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Mon, 26 Nov 2018 12:40 PM (IST)Updated: Mon, 26 Nov 2018 01:01 PM (IST)
ICC ने उठाया बड़ा कदम, बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल हो सकता है महिला क्रिकेट
ICC ने उठाया बड़ा कदम, बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल हो सकता है महिला क्रिकेट

नई दिल्ली, जेएनएन। बर्मिंघम में 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल में क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है। इसमे महिला क्रिकेट टीम खेल सकती है और क्रिकेट का प्रारूप टी-20 होगा। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने पुष्टि की कि उसने 2022 बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में टी-20 महिलाओं के क्रिकेट को शामिल करने के लिए बोली प्रस्तुत की है।

loksabha election banner

ये बोली आइसीसी और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने साझेदारी में लगाई है। अब देखना होगा कि दुनिया में तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे महिला क्रिकेट की टीम राष्ट्रमंडल खेलों के परिवार का हिस्सा बन सकेगा।

आइसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने स्वीकारा कि आइसीसी ने इसके लिए बोली पेश की हैं।  रिचर्डसन ने कहा, बर्मिंघम वह उपयुक्त स्थान है जहां क्रिकेट को इन गेम्स में शामिल किया जा सकता है क्योंकि इस जगह का क्रिकेट से गहरा नाता है। इस शहर के 23 प्रतिशत नागरिकों का क्रिकेट से जुड़ाव रहा है तथा क्रिकेट और बर्मिंघम मिलकर खिलाड़ियों और महिला क्रिकेटरों को प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे।

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को जमा किए गए आवेदन में आठ टीमों का टी-20 टूर्नामेंट कराने का प्रस्ताव रखा गया है जिसमें टीमों को दो पूल में बांटा जाए और दो स्थानों पर आठ दिन के भीतर 16 मैच कराए जाएं।

आइसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्डसन ने कहा, ‘बर्मिंघम से बेहतर जगह इसके लांच के लिए नहीं हो सकती। यह शहर क्रिकेट की समृद्ध और विविधता से भरी संस्कृति और विरासत को साझा करता है।’

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, ‘यह बेहतरीन प्रस्ताव है और इससे दर्शकों की संख्या बढेगी। मुझे खुशी है कि हमें और मैच खेलने का मौका मिलेगा।

ये खेल पहले द. अफ्रीका के शहर डरबन में होने थे, लेेकिन वित्तीय और राजनीतिक विवाद के चलते डरबन ने मेजबानी से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद खेलों की मेजबानी बर्मिंघम को मिली थी।

बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन बर्मिंघम में 27 जुलाई से सात अगस्त के बीच आयोजित किए जा सकते हैं। खबरों के मुताबिक इनका बजट लगभग एक अरब डालर का हो सकता है।

मलेशिया में 1998 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में इंग्लैंड ने अपनी टीम नहीं भेजी थी. यह पहला मौका था जब राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया था। इसके बाद ऐसा दोबारा नहीं हो सका. इन खेलों में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल जीता था।

राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट आवश्यक रूप से शामिल किया जाना वाले खेलों की सूची में नहीं है लेकिन यह उन वैकल्पिक खेलों की सूची में जरूर शामिल है जिन्हें मेजबान देश चुन सकते हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.