विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hardik-Natasa Love Story: पार्टी में मिले दिल, बोट पर की सगाई, फिर तीन बार रचाई शादी, ऐसे हुई थी हार्दिक-नताशा की लवस्टोरी की शुरुआत

Published: Thu, 18 Jul 2024 11:37 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 19 Jul 2024 07:49 AM (GMT+05:30)

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी ...और पढ़ें

हार्दिक पांड्या और नताशा की लव स्टोरी। फोटो- सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या और नताशा की लव स्टोरी। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. एक कॉमन दोस्त के जरिए 2018 में मुंबई में हुई मुलाकात
  2. दो साल की डेटिंग के बाद हुई थी शादी
  3. शादी के तीन महीने बाद हुआ था बेटे का जन्म

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। तमाम खबरों के बाद आखिरकार भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टानकोविक के बीच तलाक की खबर सच साबित हो गई। दोनों ने ही सोशल मीडिया के जरिए बता दिया है कि अब इनका रिश्ता खत्म हो गया है। हार्दिक और नताशा के रिश्ते ने हमेशा से सुर्खियां बटोरी हैं। सबसे पहले इन दोनों के रिश्ते का खुलासा कोविड काल में हुआ था। साल 2020 में हार्दिक की एक पोस्ट ने बताया था कि उन्होंने नताशा को बोट पर प्रपोज किया और सगाई कर ली है। इसके बाद दोनों की शादी ने भी गजब सुर्खियां बटोरी थीं।

आईपीएल 2024 के दौरान उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के बीत मतभेद हो गया था। दोनों के बीच अनबन की खबरें आई थी। यही नहीं पिछले कुछ वक्त से नताशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी हार्दिक के साथ कोई भी तस्वीर शेयर नहीं कर रही थी। इन सारी बातों के बीच गुरुवार, 18 जुलाई की रात हार्दिक ने नताशा के साथ तलाक की खबर की पुष्टि कर दी।

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

हार्दिक पांड्या और नताशा की लव स्टोरी

  • एक कॉमन दोस्त के जरिए 2018 में मुंबई में हुई मुलाकात
  • पहली नजर में ही हार्दिक को हुआ था नताशा से प्यार
  • दो साल की डेटिंग के बाद की शादी
  • कोविड काल यानी 2020 में की कोर्ट मैरिज
  • तीन महीने बाद बेटे का हुआ जन्म
  • 14 फरवरी 2023 को हिन्दू और ईसाई रिवाज की शादी

गौरतलब हो कि साल 2020 में एक निजी समारोह में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने शादी की थी। हालांकि, बाद में दोनों ने सर्वाजनिक रूप से दो अलग-अलग तरीके से शादी की। इस दौरान हार्दिक पांड्या ने करोड़ों रुपये खर्च किए थे। भाभी पंखुरी को जूता चुराई की रस्म के लिए पांच लाख रुपये दिए थे। शादी के वेन्यू में 2 से 3 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

फोटो क्रेडिट- साभार नताशा इंस्टाग्राम

यह भी पढे़ं- Hardik को तलाक के बाद Natasa को देनी पड़ सकती है इतनी मोटी रकम, क्या हो जाएंगे MI कप्‍तान के खस्‍ता हाल?

यह भी पढे़ं- Hardik-Natasa Divorce: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का क्यों हुआ तलाक? इस इंस्‍टाग्राम पोस्ट ने खोल दिए सारे राज