विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tushar Deshpande ने MS Dhoni को खास अंदाज में Guru Purnima पर किया विश, एक पल में इंस्टाग्राम स्टोरी हुई वायरल

Published: Sun, 21 Jul 2024 03:37 PM (IST)

तुषार देशपांडे ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और MS Dhoni को दिया। Tushar Deshpande ने सीएसके के लिए ...और पढ़ें

Tushar Deshpande ने MS Dhoni को Guru Purnima पर किया खास अंदाज में विश
Tushar Deshpande ने MS Dhoni को Guru Purnima पर किया खास अंदाज में विश

HighLights

  1. तुषार देशपांडे ने MS Dhoni को स्पेशल अंदाज में गुरु पुर्णिमा पर किया विश
  2. तुषार देशपांडे ने धोनी की कप्तानी में सीएसके के लिए डेब्यू किया
  3. तुषार देशपांडे का सोशल मीडिया पोस्ट हो रहा खूब वायरल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Tushar Deshpande on MS Dhoni: भारतीय तेज गेंदबाज Tushar Deshpande ने 21 जुलाई को Guru Purnima के पावन अवसर पर अपने क्रिकेट गुरु MS Dhoni को एक खास अंदाज में शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की जिसमें वे अपने पिता के साथ MS Dhoni के साथ खड़े दिख रहे हैं। तुषार ने धोनी को गुरु का सम्मान देते हुए संस्कृत में एक श्लोक लिखा है।

Tushar Deshpande ने MS Dhoni को Guru Purnima पर किया खास अंदाज में विश

दरअसल, तुषार देशपांडे ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और MS Dhoni को दिया। बता दें कि Tushar Deshpande ने सीएसके के लिए MS Dhoni की कप्तानी में ही अपना डेब्यू किया था। धोनी ने हमेशा से ही तुषार को प्रोत्साहित किया है और उन्हें एक बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद की है।

ऐसे में Guru Purnima के मौके पर Tushar Deshpande ने एमएस धोनी के प्रति अपना सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए लिखा कि आप मेरे लिए सिर्फ एक कप्तान नहीं हैं, बल्कि मेरे गुरु भी हैं। आपने मुझे हमेशा प्रेरित किया है और मेरा मार्गदर्शन किया है। मैं आपके प्रति आभारी हूं।

तुषार देशपांडे की इस इंस्टाग्राम पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस देशपांडे के इस गुरु-शिष्य वाले भाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि तुषार ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के चौथे टी20 मैच में भारत के लिए डेब्यू किया, जिसमें उनकी पत्नी की मौजूदगी में उन्हें डेब्यू कैप मिली। तुषार आईपीएल के 2024 सीजन में सीएसके के लिए 17 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

श्रीलंका दौरे पर नहीं मिली तुषार को जगह

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में सीएसके ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। देशपांडे ने आईपीएल में अब तक कुल 36 मैच खेलते हुए 42 विकेट चटकाए। वहीं, भारत के खिलाफ टी20आई टीम में तुषार को जगह नहीं मिली, क्योंकि भारत के अनुभवी गेंदबाजों की टीम में वापसी हुई है।