Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jos Buttler IPL 2025: जोस बटलर पर लगी बड़ी बोली, गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ रुपये से भर दी झोली

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 04:46 PM (IST)

    आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में जोस बटलर को गुजरात टाइटंस ने खरीदा। शुरू में गुजरात और राजस्थान रॉयल्स के बीच जंग चली। इसके बाद पंजाब ने बोली बढ़ा दी। बाद में गुजरात और पंजाब में जंग चलने लगी। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली बड़ा दी। फिर गुजरात और लखनऊ के बीच जंग चलती रही। अंत में गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ में बाजी मार ली।

    Hero Image
    जोस बटलर को गुजरात टाइंट्स ने खरीदा। फाइल फोटो

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर को 15.75 करोड़ रुपये में गुजरात टाइटंस ने खरीदा। जोस को खरीदने के लिए गुजरात और राजस्थान रॉयल्स के बीच जंग चली। इसके बाद पंजाब ने बोली बढ़ा दी। इसके बाद गुजरात और पंजाब में जंग चलने लगी। फिर गुजरात और लखनऊ के बीच जंग चलती रही। आखिरी में गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ में खरीदा। जोस बटलर ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब हो कि इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर को रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2024 में जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 11 मैच खेले थे और 359 रन बनाए थे। इसमें दो शतक शामिल रहा। इस दौरान नाबाद 107 रन की मैच जिताऊ पारी भी खेली थी।

    मुंबई इंडियंस के साथ किया था आईपीएल डेब्यू

    जोस बटलर ने 2016 में आईपीएल डेब्यू किया था। मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने साथ जोड़ा था। साल 2018 में जोस बटलर को राजस्थान ने अपने साथ जोड़ा और उनकी पारी में निखार आया। दिलचस्प बात यह है कि बटलर के सभी सात आईपीएल शतक राजस्थान की ओर से आए हैं। मुंबई के लिए उनका सर्वोच्च स्कोर 77 रन का रहा था।

    जोस बटलर से जुड़ी हुई कुछ खास बातेंः-

    • जोस बटलर ने साल 2018 से 2024 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेला।
    • बटलर ने अब तक 107 आईपीएल मैच खेले हैं।
    • उन्होंने 3,582 रन बनाए हैं।
    • उनके नाम 7 शतक और 19 अर्धशतक दर्ज हैं।
    • उनका औसत 39.3 और स्ट्राइक रेट 148.9 का है।
    • बटलर ने राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड जीते हैं।
    • बटलर 2017 में मुंबई इंडियंस के साथ रहते हुए आईपीएल खिताब जीता था।

    राजस्थान के लिए खेली है धमाकेदार पारी

    साल 2019 में वह वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के चलते आईपीएल को बीच में छोड़कर चले गए थे। बटलर का साल 2020 और 2021 के सीजन का आईपीएल कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, साल 2021 में बटलर ने अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 124 रन की पारी खेली। साल 2022 में बटलर ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और इस साल कुल 863 रन बनाए।

    यह भी पढे़ं- IPL 2025 Mitchell Starc: कोलकाता ने नहीं दिया स्टार्क का साथ दिल्ली ने स्टार्क को दिल्ली ने 11.75 करोड़ में खरीदा

    यह भी पढे़ं- Shreyas Iyer बने IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी, पंजाब किंग्‍स ने 26.75 करोड़ में खरीदा