विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत पर टूटा दुखों का पहाड़, सिर से उठा पिता का साया

Published: Sat, 12 Sep 2026 04:21 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2026 04:31 PM (IST)

भारत के पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत के पिता वी शांताकुमारन का 89 साल की उम्र में निधन हो गया।

एस श्रीसंत के पिता का हुआ निधन

एस श्रीसंत के पिता का हुआ निधन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और अपने बयानों से लगातार चर्चा में रहने वाले एस श्रीसंत पर दुखों का पहाड़ टूटा है। श्रीसंत के सिर से पिता का साया उठ गया है। श्रीसंत के विता वी शांतकुमारन ने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

कोच्चि के एक अस्पताल में शुक्रवार रात उन्होंने दम तोड़ा। उन्हें दिल से जुड़ी गंभीर समस्याएं थीं। इसी कारण कुछ ही दिनों पहले उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कोथामंगलम में ले जाया जाएगा जहां उनका शाम को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

धोनी और हरभजन पर लगाए थे आरोप

श्रीसंत के पिता यूं तो अपने जीवन में सुर्खियों से दूर रहे, लेकिन जब आईपीएव-2013 स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत फंसे तो उनके पिता ने एमएस धोनी और हरभजन सिंह पर उंगली उठाई थी। उन्होंने इन दोनों पर श्रीसंत को फंसाने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि धोनी और हरभजन मेरे बेटे का करियर खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि धोनी उनके बेटे से बदला लेना चाहते हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान पर माफी भी मांगी थी।

 

विवादों में रहते हैं श्रीसंत

श्रीसंत 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे और दोनों जीतों में उन्होंने बड़ा रोल निभाया था। हालांकि, वह अपने खेल से ज्यादा अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं और विवादों में भी घिरे रहते हैं। वह लगातार कुछ न कुछ विवादित बयान देते रहते हैं।

यह भी पढ़ें- भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंथ पर से 3 साल का बैन हटा, सोशल मीडिया पर कर दी थी बड़ी भूल

यह भी पढ़ें- 'गौतम गंभीर ने मुझे देशद्रोही कहा, गाली भी दी', श्रीसंत ने टीम इंडिया के हेड कोच पर लगाए बड़े आरोप