विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli: वृंदावन से लौटते ही कोहली ने जड़ दी सेंचुरी, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन, मांगा आश्रम का पता

By Jagran NewsEdited By: Sameer Thakur
Published: Tue, 10 Jan 2023 08:41 PM (IST)

विराट कोहली ने हाल ही में वृंदावन का दौरा किया था और श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने पहले ही वनडे मैच ...और पढ़ें

IND vs SL: विराट कोहली ने जड़ा वनडे का 45वां शतक (डिजाइन फोटो)
IND vs SL: विराट कोहली ने जड़ा वनडे का 45वां शतक (डिजाइन फोटो)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने 1,043 दिन के इंतजार के बाद भारत की धरती पर वनडे में शतक जड़ दिया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 87 गेंद पर 113 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 12 चौके और 1 छक्का लगाया।

उनकी इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने पूरे परिवार के साथ वृंदावन का दौरा किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

अब बाबा के दर्शन करने के बाद कोहली मैदान में उतरे तो उन्होंने शतक जड़ दिया, जिसको लेकर अलग-अलग फैंस मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा है कि कोई इस बाबा का पता दो, एक दो ख्वाहिश पूरी करवानी है।

एक अन्य फैंस ने केएल राहुल, रोहित शर्मा और शुभमन गिल के मीम्स शेयर करते हुए लिखा है कि इन्हें भी यहां जाना चाहिए। आपको बता दें कि आश्रम में विराट कोहली का बाबा से आशीर्वाद लेता हुआ वीडियो खूब वायरल हुआ था। दरअसल उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से ब्रेक लिया था, लेकिन वनडे में वापसी करते ही उन्होंने नए साल का अपना पहला शतक जड़ दिया।

यह उनके वनडे करियर का 45वां शतक है और वह अब द ग्रेट सचिन तेंदुलकर से केवल 4 शतक दूर हैं।

फैंस को उम्मीद है विराट कोहली ने जिस धमाकेदार अंदाज में साल की शुरुआत की है, वह पूरे साल यूं ही जारी रहे है। भारत की मेजबानी में इसी साल वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है।