विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैनचेस्टर टेस्ट में ENG ने रचा इतिहास, 1985 के बाद घरेलू जमीन पर Ashes में कर डाला ये बड़ा कारनामा

By Geetika SharmaEdited By: Geetika Sharma
Published: Sat, 22 Jul 2023 08:53 AM (IST)

England score highest total at home in Ashes after 1985 इंग्लैंड की टीम चौथे टेस्ट में मजबत स्थिति में हैं। ...और पढ़ें

England score highest total in Ashes since 1985. Image- Twitter
England score highest total in Ashes since 1985. Image- Twitter

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। England highest total at home in Ashes after 1985: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज Ashes 2023 खेली जा रही है। इंग्लैंड मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जा चौथे टेस्ट के तीसरे दिन ENG vs AUS 4th test खतरनाक प्रदर्शन किया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 5.49 के रन रेट से 592 बनाए। यह टेस्ट क्रिकेट में 500 से अधिक के स्कोर में किसी भी टीम का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

1985 के बाद घरेलू जमीन पर बड़ा स्कोर-

इसके साल लॉर्ड्स में आयरलैंड के खिलाफ 6.33 के रन रेट से 4 विकेट पर 524 रन बनाए थे। ओल्ड ट्रैफर्ड में पहली पारी में इंग्लैंड ने 592 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। 1985 के एजबेस्टन टेस्ट 1985 Edgbaston Ashes Test के 5 विकेट पर 595 रन के बाद यह पहली बार है, जब इंग्लैंड ने घरेलू मैदान पर एशेज टेस्ट में 500 रन का आंकड़ा पार किया है। इंग्लैंड ने 1985 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में एशेज में छह मौकों पर 500 से अधिक का स्कोर बनाया है।

99 पर नाबाद रहने वाले 7वें बल्लेबाज बेयरस्टो-

टेस्ट क्रिकेट में 99 रन पर नाबाद रहने वाले 7 बल्लेबाजों में अब जॉनी बेयरस्टो Jonny Bairstow भी शामिल हो गए हैं। 1994-95 पर्थ टेस्ट में स्टीव वॉ Steve Waugh in 1994-95 Perth Test के बाद बेयरस्टो एशेज में 99 रन पर नॉट आउट रहने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। जेफ्री बॉयकॉट Geoffrey Boycott ने भी 1979-80 में पर्थ में नाबाद 99 रन बनाए थे, लेकिन उस सीरीज में एशेज दांव पर नहीं थी।

एशेज में दूसरा सबसे तेज शतक-

जैक क्रॉली Zak Crawley ने 93 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह 1898 में एससीजी में ऑस्ट्रेलिया के जो डार्लिंग Joe Darling द्वारा 85 गेंदों के शतक के बाद एशेज में किसी सलामी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है। क्रॉली का शतक एशेज में इंग्लैंड के किसी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया चौथा सबसे तेज शतक भी है।

ओल्ड ट्रैफर्ड में इयान बॉथम Ian Botham के नाम सबसे कम गेंदों में शतक जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1981 के एशेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल 86 गेंदों में शतक जड़ा था।