विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंग्लैंड की टीम पर फिर छाया पारी से हार का खतरा, चौथे टेस्ट मैच में गिरे 4 विकेट

By Vikash GaurEdited By:
Published: Fri, 07 Jan 2022 08:31 AM (IST)

Aus vs Eng सिडनी में एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है और इस मैच में भी ...और पढ़ें

इंग्लैंड की टीम फ्लाप रही है (फोटो एपी)
इंग्लैंड की टीम फ्लाप रही है (फोटो एपी)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। पांच मैचों की एशेज सीरीज के चौथे मैच में भी इंग्लैंड की हालत खराब है। सिडनी के एससीजी में जारी चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले तो 400 से ज्यादा रन बनने दिए और फिर जब पहली पारी में अपनी बल्लेबाजी की बारी आई तो फिर इंग्लैंड के बल्लेबाज चलते बने। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 36 रन पर 4 विकेट खो दिए हैं। कप्तान जो रूट समेत टीम के प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। अगर इंग्लैंड की टीम इस पारी में जल्दी ढेर हो जाती है तो फिर टीम पर पारी से हार का खतरा मंडराएगा।

इस मैच की बात करें तो आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टास जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में आस्ट्रेलिया की टीम ने 134 ओवर बल्लेबाजी की और 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 416 रन लगा दिए। कंगारू टीम के लिए उस्मान ख्वाजा ने 260 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 137 रन की पारी खेली, जबकि उपकप्तान स्टीव स्मिथ ने 141 गेंदों में 67 रन की पारी खेली। इनके अलावा 38 रन ओपनर मार्कस हैरिस, 34 रन मिचेल स्टार्क, 30 रन डेविड वार्नर और 28 रन मार्नस लाबुशाने ने बनाए।

उधर, इंग्लैंड की तरफ से पांच विकेट स्टुअर्ट ब्राड को मिले, जबकि 1-1 विकेट जेम्स एंडरसन, मार्क वुड और जो रूट मिला। वहीं, जब इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो दूसरे दिन के खेल के बाद कोई विकेट नहीं गिरा था, लेकिन तीसरे दिन की शुरुआत में ही पहले सत्र में इंग्लैंड ने अपने चार प्रमुख बल्लेबाजों को खो दिया। जैक क्राउले 18, हसीब हमीद 6, डेविड मलान 3 और साल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जो रूट खाता भी नहीं खोल सके। अब तक स्काट बोलैंड ने 2 और मिचेल स्टार्क और कैमरोन ग्रीन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया है।