फ्रेंच झंडे के रंग में नहाया प्रतिष्ठित इडेन गार्डन स्टेडियम
कोलकाता का प्रतिष्ठित इडेन गार्डन स्टेडियम आज एक खास रूप में नजर आया। स्टेडियम को फ्रांस के झंडे के तीन रंगों की रोशनी से जगमग किया गया है।
By ShivamEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2015 06:56 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2015 07:10 PM (IST)
कोलकाता। कोलकाता का प्रतिष्ठित इडेन गार्डन स्टेडियम आज एक खास रूप में नजर आया। स्टेडियम को फ्रांस के झंडे के तीन रंगों की रोशनी से जगमग किया गया है।
हाल में हुए पेरिस हमले के बाद से दुनिया भर में देशों ने अपने-अपने प्रतिष्ठित स्थलों पर फ्रेंच झंडे के रंगों की रोशनी से एकता का संदेश दिया। इसी कड़ी में कोलकाता का इडेन गार्डन स्टेडियम भी फ्रेंच झंडे के रंगों में नहला दिया गया। वहीं, कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल भी इस तरह फ्रेंच झंडे के रंगों में नजर आया।
(फोटो साभारः बीसीसीआई का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें