Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Yash Dayal: मयंक 3 रन तो ध्रुव नहीं खोल सके खाता, Duleep Trophy में इंडिया ए पर कहर बनकर टूटे यश दयाल

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 01:08 PM (IST)

    Duleep Trophy 2024 आईपीएल 2025 से पहले आरसीबी के स्टार गेंदबाज यश दयाल अपनी शानदार गेंदबाजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया ए बनाम इंडिया बी टीम के बीच खेले जा रहे मैच में यश दयाल ने अब तक कुल 4 विकेट ले लिए हैं। यश दयाल ने मयंक अंग्रवाल रियान पराग ध्रुव जुरेल को अपना शिकार बनाया है।

    Hero Image
    Yash Dayal ने Duleep Trophy 2024 में गेंद से बरपा कहर

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Yash Dayal Duleep Trophy 2024: यश दयाल का नाम जब भी लिया जाता है तो हर किसी के दिमाग में तस्वीर उस मैच की बनती है, जब केकेआर के स्टार बैटर रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़कर सनसनी मचा दी थी। गुजरात टाइटंस के लिए उस वक्त आखिरी ओवर यश दयाल डाल रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उस घटना ने रातोंरात रिंकू को स्टार बना दिया, लेकिन यश दयाल के लिए तो मानो सबकुछ खत्म सा हो गया था। यश दयाल को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लगभग वह इस मैच के बाद डिप्रेशन में आ चुके थे।

    इसके बाद अगले साल (IPL 2024) से पहले उन्हें गुजरात टाइटंस ने रिटेन नहीं किया और आरसीबी ने उन पर पांच करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदकर हर किसी को हैरानी में डाल दिया।

    इसके बाद आईपीएल के 17वें सीजन में यश ने शानदार कमबैक किया और अब दलीप ट्रॉफी 2024 (Duleep Trophy) में वह गेंद से कहर बरपा रहे हैं।

    Yash Dayal ने Duleep Trophy 2024 में गेंद से बरपा कहर

    दरअसल, दलीप ट्रॉफी 2024 में इंडिया ए का सामना इंडिया बी टीम से हो रहा है। इस मैच में इंडिया ए टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए इंडिया बी टीम ने पहली पारी में 321 रन बनाए, जिसमें मुशीर खान की 181 रन की तूफानी पारी शामिल रही।

    वहीं, पहली पारी में इंडिया ए टीम 231 रन ही बना सकी। इसके बाद इंडिया बी टीम ने दूसरी पारी में 184 रन बनाए, जिसमें ऋषभ पंत ने 61 रन की पारी खेली। अब इंडिया ए टीम की दूसरी पारी जारी है, जिसमें खबर लिखे जाने तक टीम ने 82 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा लिए हैं।

    यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah को एक्शन में देखने के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार, बांग्लादेश नहीं इस सीरीज में करेंगे कमबैक

    इंडिया बी टीम क तरफ से स्टार बॉलर यश दयाल (Yash Dayal) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अब तक 3 विकेट ले लिए हैं। यश दयाल ने इंडिया ए टीम की पारी के दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल को अपना शिकार बनाया। यश ने मयंक को नीतीश रेड्डी (Nitish Kumar Reddy Catch) के हाथों कैच आउट कराया।

    नीतीश का कैच देखकर हर कोई हैरान रह गया। उन्होंने आगे की ओर हवा में डाइव लगाते हुए गेंद को कैच कर लिया। मंयक इस तरह 4 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उसके अलावा उन्होंने रियान पराग और ध्रुव जुरेल को अपना शिकार बनाया।

    यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: इन 7 भारतीय स्टार्स के करियर पर लटकी तलवार! BCCI लगातार कर रहा नजरअंदाज; जिम्बाब्वे दौरे पर भी नहीं मिला चांस

    comedy show banner
    comedy show banner