सचिन से पहले भारत रत्न के हकदार थे ध्यानचंद: मिल्खा सिंह
नोएडा। महान एथलीट मिल्खा सिंह सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न दिए जाने से खुश हैं लेकिन उनका मानना है कि अगर सरकार महान हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद को सचिन से पहले इस सम्मान से नवाज देती तो बेहतर होता।
नोएडा। महान एथलीट मिल्खा सिंह सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न दिए जाने से खुश हैं लेकिन उनका मानना है कि अगर सरकार महान हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद को सचिन से पहले इस सम्मान से नवाज देती तो बेहतर होता।
उन्होंने शनिवार को यहां एक कार्यक्रम के बाद कहा कि निजी तौर पर मुझे लगता है कि ध्यानचंद भारत रत्न के पहले हकदार थे क्योंकि अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर उन्होंने ही भारत को लाया था। मिल्खा ने कहा कि अब ध्यानचंद को भारत रत्न देने की घोषणा की जानी चाहिए। मिल्खा सिंह ने कहा कि देश में युवाओं के आदर्श तेंदुलकर भी इस सम्मान के हकदार हैं। इतने कामयाब क्रिकेटर होने के बावजूद भी तेंदुलकर विनम्रता की मूर्ति हैं और उनकी यही खूबी उन्हें बाकी महान खिलाड़ियों से अलग करती है। तेंदुलकर युवाओं के आदर्श रहे हैं। मैं उनसे कई बार मिला हूं और जब भी मिला, उनकी विनम्रता का कायल हो गया। बतौर खिलाड़ी इतने कामयाब होने के बावजूद वह विनम्र हैं। सफलता उनके दिमाग पर नहीं चढ़ी। यही बात उन्हें बाकी सफल खिलाड़ियों से अलग करती है। फ्लाइंग सिख ने साथ ही कहा कि सचिन को राजनीति से दूर रहना चाहिए। मेरा मानना है कि अगर वह राजनीति में आए तो उन्होंने जो इतनी मेहनत से अपना नाम कमाया है वह खराब हो जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर