Move to Jagran APP

MS Dhoni की रिटायरमेंट की खबर यहां आग की तरफ फैली, हैरान रह गए क्रिकेट फैंस

MS Dhoni की रिटायरमेंट की बात अचानक से ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। इसके बाद क्रिकेट फैंस का गुस्सा इस झूठी खबर पर टूटा

By Sanjay SavernEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 04:30 PM (IST)Updated: Tue, 29 Oct 2019 04:31 PM (IST)
MS Dhoni की रिटायरमेंट की खबर यहां आग की तरफ फैली, हैरान रह गए क्रिकेट फैंस
MS Dhoni की रिटायरमेंट की खबर यहां आग की तरफ फैली, हैरान रह गए क्रिकेट फैंस

 नई दिल्ली, जेएनएन। टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर MS Dhoni की रिटायरमेंट को लेकर काफी बातें सामने आ रही है, लेकिन इस पर कुछ साफ नहीं है। धोनी के मन में इस विषय पर क्या चल रहा है ये सिर्फ उन्हें ही पता है, पर सोमवार को कुछ ऐसा हुआ जो उनके फैंस को नागवार गुजरा। ट्विटर पर अचानक ही सोमवार को #dhoniretires ट्रेंड करने लगा। इसके बाद फैंस को लगा कि धोनी ने रिटायरमेंट ले ली है। कमाल की बात ये रही कि ये  हैशटैग अगले दिन यानी मंगलवार को भी टॉप ट्रेंड में बना रहा। 

loksabha election banner

धोनी इस वक्त रांची में हैं और वहां प्रैक्टिस के साथ-साथ अपनी फिटनेस पर भी जमकर काम कर रहे हैं। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टी20 टीम में जगह नहीं दी गई थी। इसके बाद सेलेक्टर्स का ये कहना था कि वो खुद भी यही चाहते हैं कि अब युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौके दिए जाएं। धोनी के संन्यास के बारे में बोर्ड ने नए अध्यक्ष ने भी साफ कर दिया है कि ये फैसला सिर्फ और सिर्फ उनका है। वहीं इन सब बातों के बीच उनके संन्यास को लेकर सोशल मीडिया पर जो अफवाह फैली उससे क्रिकेट फैंस सकते में आ गए साथ ही भावुक होकर उनसे रिटायर ना होने की अपील भी कर डाली। इसके अलावा जिन्हें ये पता चला कि ये सब अफवाह है तो उन्होंने अपना गुस्सा भी जाहिर किया। कई ने धोनी की रिटायरमेंट पर बड़े  ही फनी अंदाज में अपनी बात रखी।

Stop trending #DhoniRetires you idiots. He will announce it in his time and we don't want him to retire right now 😡 pic.twitter.com/pjRfgChrzL

Whoever is Trending this Rumour😑 #DhoniRetires pic.twitter.com/0H6AhHS0Oi

धोनी की रिटायरमेंट की बात पर कुछ फैंस ने उन्हें एक और विश्व कप की जीत तक रुकने की बात कही तो किसी ने इसे क्रिकेट के एक युग का अंत करार दिया। कुछ फैंस ने कहा कि उनके बाद भारतीय टीम DRS मामले में कमजोर पड़ जाएगी।

Relax guys. Don’t worry about #DhoniRetires , you will never be able to predict that , one day when you are unaware he will stump you out. pic.twitter.com/xvPEOKrcXh


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.