धौनी यह कारनामा करने वाले दुनिया के चौथे विकेटकीपर बने
भारत के कप्तान महेंद्रसिंह धौनी के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ बुधवार को तीसरा और अंतिम वन-डे यादगार बन गया।
नई दिल्ली। टीम इंडिया के वनडे और 20 के कप्तान महेंद्रसिंह धौनी के लिए जिंबाब्वे के खिलाफ बुधवार को तीसरा और अंतिम वन-डे यादगार बन गया। उपलब्धियों वाले इस मैच में धौनी ने अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में 350 शिकार पूरे किए। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के चौथे विकेटकीपर बने।
धौनी ने जिंबाब्वे की पारी के 33वें ओवर में बुमराह की गेंद पर एल्टन चिगुम्बुरा (0) का कैच लपकने के साथ ही इस विशिष्ट समूह में स्थान बना लिया। धौनी ने 278वें अंतरराष्ट्रीय वन-डे में चिगुम्बुरा के रूप में 350वां शिकार किया। उन्होंने अभी तक 261 कैच लपके और 89 स्टम्पिंग किए हैं ।
विराट, युवी और वीरू से इस मामले में हार गए कप्तान धौनी
अंतरराष्ट्रीय वन-डे में सबसे सफल विकेटकीपरों की सूची में श्रीलंका के कुमार संगकारा सबसे उपर है। संगकारा ने 404 मैचों में 482 शिकार किए। उन्होंने 383 कैच तथा 99 स्टंप किए। ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट 472 शिकारों के साथ दूसरे स्थान पर है। उन्होंने 287 मैचों में 417 कैच तथा 55 स्टम्पिंग की। दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर 424 शिकारों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 295 मैचों में 402 कैच लपके तथा 22 स्टम्पिंग की है।