धौनी 300 शिकार करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने
नेपियर। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी रविवार को वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 से अधिक शिकार करने वाले दुनिया के चौथे और भारत के पहले विकेटकीपर बन गए। धौैनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में रॉस टेलर का कैच लेकर यह उपलब्धि हासिल की।

अब तक 239 वनडे मैच खेलने वाले धौनी के नाम पर अब 301 शिकार दर्ज हैं, जिनमें 222 कैच और 79 स्टंप हैं। उन्होंने टेलर के बाद ब्रेंडन मैकुलम का भी कैच लिया।
वनडे में सर्वाधिक शिकार करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (472) के नाम पर है। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (424) और श्रीलंका के कुमार संगकारा (424) का नंबर आता है। धौनी ने अब तक 79 स्टंप आउट किए हैं और वह इस मामले में संगकारा (87) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
इस मैच के स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें
धौनी ने भारत की तरफ से 295 शिकार किए हैं। उन्होंने छह शिकार एशिया एकादश की तरफ से खेलते हुए अफ्रीका एकादश के खिलाफ किए थे। उन्होंने सर्वाधिक 78 शिकार श्रीलंका के खिलाफ किए हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर