विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2023 से पहले Delhi Capitals ने लॉन्च की अपनी नई जर्सी, अब इस नए और खास अंदाज में नजर आएंगी वॉर्नर की सेना

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sun, 19 Mar 2023 02:36 PM (IST)

Delhi Capitals Launched New Jersey For IPL 2023। आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होने वाला है जिसको लेकर ...और पढ़ें

Delhi Capitals Launched New Jersey For IPL 2023
Delhi Capitals Launched New Jersey For IPL 2023

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Delhi Capitals Launched New Jersey For IPL 2023। आईपीएल 2023 (IPL 2023) का आगाज 31 मार्च से होने वाला है, जिसको लेकर सभी फ्रेंचाइजियों ने जोरों-शोरों से तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच डेविड वार्नर के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने भी आईपीएल 2023 के लिए अपनी नई जर्सी लांच (DC IPL Jersey) की है। सोशल मीडिया पर अपने ऑफिशियल अकाउंट के जरिए दिल्ली कैपिटल्स ने पोस्ट शेयर कर अपनी नई जर्सी का अनावरण किया।

Delhi Capitals ने IPL 2023 से पहले नई जर्सी का किया अनावरण

दरअसल, आईपीएल 2023 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी नई जर्सी का अनावरण किया। कुछ समय पहले ही दिल्ली कैपिटल्स ने एक आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा था कि ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में, डेविड वार्नर (David Warner) आईपीएल के 2023 सीज़न में फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करेंगे।

वार्नर के साथ अक्षर पटेल को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस बीच एक पोस्ट शेयर कर नई जर्सी की चार तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में 4 छोटे-छोट बच्चे ये नई जर्सी पहने हुए नजर आ रहे हैं। बच्चों के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने भी नई जर्सी पहने हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने कैप्शन में लिखा,

'क्यों दिल्ली, कैसा लगा सरप्राइज?' डीसी ने आगे लिखा है कि शहर में, शहर के लिए और शहर के साथ लॉन्च किया गया। सवेरा एसोसिएशन के बच्चे हमारे खिलाड़ियों के साथ आज सुबह के रनफॉरगुड कार्यक्रम में सीजन के नई जर्सी को धारण करने वाले पहले लोगों में से थे।

आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

डेविड वॉर्नर (कप्तान), अक्षर पटेल (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, एनरिच नार्जे, मिचेल मार्श, सरफराज खान, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे , लुंगी एनगिडी, विक्की ओस्तवाल, अमन खान, फिल साल्ट, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिले रोसौव।