CSK vs LSG Live Score: चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की राह हुई मजबूत
Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Live Updates: चेन्नई ने लखनऊ को मात देने के साथ ही अंक तालिका ...और पढ़ें

चेन्नई के सामने लखनऊ की चुनौती
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। उर्विल पटेल की तूफानी पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को अपने घर चेपॉक में लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा दिया। लखनऊ ने जीत के लिए 204 रनों का टारगेट रखा था जिसे पांच बार की चैंपियन ने चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
उर्विल पटेल ने 23 गेंदों पर दो चौके और आठ छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस मैच में 13 गेंदों पर फिफ्टी ठोकी और आईपीएल इतिहास की संयुक्त रूप से सबसे तेज फिफ्टी अपने नाम कर ली। उनके अलावा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाए।
इससे पहले, जेमी ओवरटन की शानदार गेंदबाजी के दम पर चेन्नई ने वापसी करते हुए लखनऊ को उस स्कोर तक पहुंचने नहीं दिया जिसकी एक समय आस लग रही थी। पावरप्ले में एक विकेट खोकर 91 रन बनाने वाली लखनऊ 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 203 रन ही बना सकी।
उसके लिए जोश इंग्लिस ने 33 गेंदों पर 10 चौके और छह छक्कों की मदद से 85 रनों की पारी खेली। उनके जाने के बाद लखनऊ ने मध्य के ओवरों में लगातार विकेट खोए और इसी कारण एक समय आसानी से 230 के पार जाती दिख रही लखनऊ थम गई। वो तो अंत में शाहबाज अहमद ने कुछ अच्छे हाथ दिखा जिसके दम पर लखनऊ ने 200 का आंकड़ा पार किया। आखिरी गेंद पर शाहबाज ने छक्का मारा। वह 25 गेंदों पर 43 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के मारे।
चेन्नई के लिए ओवरटन ने तीन विकेट अपने नाम किए।
