VIDEO: जानिए, ऐसा क्या हुआ कि लाइव मैच के दौरान मैदान पर ही सो गए धौनी
धौनी और रोहित पिच के पास ही बैठ गए। देखते ही देखते धौनी पेट के बल लेट गए और आंखें बंद कर ली।
कैंडी,जेएनएन। क्या मैच के दौरान कोई खिलाड़ी मैदान पर झपकी ले सकता है, वो भी तब जब वह बल्लेबाजी कर रहा हो? रविवार को श्रीलंका के खिलाफ यहांं खेले गए तीसरे वनडे में तो ऐसा ही कुछ देखने को मिला।
दरअसल, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम इंडिया को 218 रनों का लक्ष्य दिया। श्रीलंका ने लाहिरू थिरिमाने की फिफ्टी (80) की मदद से 9 विकेट पर 217 रन बनाए। जवाब में भारत ने 45.1 अोवरों में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। रोहित शर्मा (124 नाबाद) और महेंद्रसिंह धौनी (67 नाबाद) की शतकीय साझेदारी की मदद से भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी। इसी के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज पर 3-0 की अपराजेय बढ़त के साथ कब्जा जमा लिया।
जब भारत ने 44 अोवरों में 4 विकेट पर 210 रन बना लिए थे तभी स्टेडियम के एक हिस्से से लोगों से दर्शकों ने मैदान में बॉटल और अन्य सामग्री फेंकना शुरू की जिसके चलते कुछ देर खेल रोका गया। खिलाड़ी पैवेलियन में लौटे और इसी दौरान उस हिस्से को खाली कर खेल वापस शुरू किया गया। धौनी ने विजयी शॉट लगाया। रोहित 145 गेंदों में 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 124 और धौनी 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 67 रन बनाकर नाबाद रहे।
"Only #Dhoni can have a nap in the middle of the ground during match" 😂#SLvIND #INDvSL pic.twitter.com/Nlh0WRXZun— Shaun Shadrak (@shauntweets7) August 27, 2017
जिस दौरान मैच रूका रहा, धौनी और रोहित पिच के पास ही बैठ गए। देखते ही देखते धौनी पेट के बल लेट गए और आंखें बंद कर ली। धौनी की मैदान पर झपकी लेते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।