मॉडल सफा बेग से क्रिकेटर इरफान पठान ने किया निकाह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने मॉडल सफा बेग से सऊदी अरब के जेद्दा में निकाह कर लिया है। वैसे गुरुवार को हुए निकाह के इस कार्यक्रम को मीडिया कवरेज से दूर रखा गया था। हालांकि, सोशल मीडिया में निकाह की एक फोटो, शादी कार्ड और सफा
बड़ौदा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने मॉडल सफा बेग से सऊदी अरब के जेद्दा में निकाह कर लिया है। वैसे गुरुवार को हुए निकाह के इस कार्यक्रम को मीडिया कवरेज से दूर रखा गया था। हालांकि, सोशल मीडिया में निकाह की एक फोटो, शादी कार्ड और सफा की फोटो वायरल हुई हैं।
रविवार को इरफान परिवार सहित जेद्दा के लिए रवाना हुए थे। रविवार को इरफान पठान के घर पर पीठी रस्म हुई थी। इसमें भी सिर्फ परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। इसके बाद रविवार रात को इरफान का परिवार जेद्दा के लिए रवाना हो गया था।
कौन हैं सफा बेग
बड़ौदा की रहने वाली सफा जेद्दा में मॉडलिंग करती हैं, लेकिन वे मूल रूप से भारतीय हैं। इरफान के परिवार के करीबी सूत्रों की मानें तो सफा और इरफान की मुलाकात दुबई में हुई थी। दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था। इसके बाद इरफान का परिवार सफा के परिवार से मिलने जेद्दा भी गया था। निकाह दोनों परिवारों की सहमति से हुआ है।
इरफान का था शिवांगी से अफेयर
इरफान का ऑस्ट्रेलिया में भारतीय राजनयिक की बेटी शिवांगी देव से 10 वर्षों तक अफेयर चला। यह संबंध एक छोटी सी जिद की वजह से टूटा। इरफान और शिवांगी की पहली मुलाकात 2003 में टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के वक्त एडिलेड में हुई। यह दौरा खत्म होने के बाद भी इरफान वहां रूके रहे। शिवांगी अपने प्यार की खातिर बड़ौदा में तीन वर्षों तक ठहरी। शुरू में दोनों के परिजन इस संबंध के खिलाफ थे, लेकिन बाद में राजी हो गए। वैसे 2012 में इनके संबंधों में दूरियां आनी शुरू हो गई। एक छोटी सी जिद के चलते 2013 में इनका संबंध समाप्त हो गया।