विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओलंपिक 2028 में नाइटराइडर्स के मैदान में होंगे क्रिकेट मुकाबले, आईसीसी सीईओ ने कहा - 'यह इतिहास का महत्‍वपूर्ण क्षण'

Published: Thu, 23 Apr 2026 08:58 PM (IST)

ओलंपिक 2028 में क्रिकेट मुकाबले लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के घरेलू मैदान पर आयोजित किए जाएंगे। आईसीसी के सीईओ ने कहा कि यह इतिहास का एक महत्‍वपूर्ण क्षण है।

लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान

लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान

HighLights

  1. ओलंपिक 2028 के क्रिकेट मैच आईपीएल फ्रेंचाइजी के मैदान पर खेले जाएंगे

  2. पोमोना शहर में मैदान का गुरुवार को शिलान्‍यास किया गया

  3. आईसीसी के सीईओ ने कहा कि यह इतिहास का महत्‍वपूर्ण क्षण हैं

प्रेट्र, लॉस एंजिलिस। 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट मुकाबले लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के घरेलू मैदान पर आयोजित किए जाएंगे। अमेरिका के लॉस एंजिलिस के निकट स्थित पोमोना शहर में इस मैदान का गुरुवार को शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजोग गुप्ता ने कहा कि यह इतिहास का एक महत्वपूर्ण क्षण है। क्योंकि आज हम जिस चीज की नींव रख रहे हैं, वह सिर्फ एक क्रिकेट मैदान नहीं है, बल्कि एक ऐसा वादा जिसे पूरा करने में 128 साल लगे।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने क्रिकेट को लॉस एंजिलिस खेलों में शामिल करने की मंजूरी दी है। गुप्ता ने कहा कि इससे इस खेल के बढ़ते प्रभाव का पता चलता है। दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल इतने लंबे समय से ओलंपिक मंच से गायब रहा।

संजोग गुप्ता ने कहा कि ओलंपिक में उन खेलों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, जिन्हें अरबों लोग पसंद करते हैं। पोमोना स्थित क्रिकेट स्थल की विरासत इसे क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी के लिए एक आदर्श स्थान बनाती है।

'क्रिकेट के लिए यह बहुत ही रोमांचक समय है, क्योंकि यह खुद को एक वैश्विक खेल के तौर पर स्थापित करने की दिशा में बड़े कदम उठा रहा है। हमारा ध्यान क्रिकेट के दायरे को बढ़ाने पर रहा है और ओलंपिक आंदोलन का हिस्सा बनना एक ऐसी ही बात है।'- जय शाह, आईसीसी चेयरमैन