Cricket South Africa के लिए बुरी खबर, कोरोना वायरस से 7 लोग संक्रमित
COVID 19 Cricket South Africa साउथ अफ्रीका क्रिकेट के लिए चिंताजनक खबर आई है। बोर्ड के साथ काम करने वाले 7 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस से संक्रमितों होने वाले लोगों की संख्या अब भी लगातार बढ़ रही है। इस महामारी से निपटने के लिए दुनियाभर के तमाम देशों में लॉकडाउन का रास्ता चुना गया था लेकिन अब इसमें छूट देने के बाद लोगों के संक्रमित होने की खबरें आने लगी है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट के लिए चिंताजनक खबर आई है। बोर्ड के साथ काम करने वाले 7 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी है।
साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड लंबे समय से क्रिकेट पर लगे विराम को हटाकर इसे दोबारा शुरू करने की तरफ अग्रसर है। ऐसे में बोर्ड द्वारा खिलाड़ियों और कर्मचारियों की स्वास्थय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 100 लोगों को कोरोना टेस्ट करवाया था। इसमें से 7 लोगों का नतीजा पॉजिटिव आया है।
साउथ अफ्रीका का सोलिडैरिटी कप टला?
क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से बाहर बैठे तमाम खिलाड़ियों और दर्शकों को राहत देते हुए सोलिडैरिटी कप के आयोजन की घोषणा की थी। 27 जून को इसका आयोजन किया जाना था लेकिन अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया।
सीए ने तीन टीमों के इस टू्र्नामेंट के कप्तानों के नाम की घोषणा भी कर दी थी। पूर्व साउथ अफ्रीका कप्तान एबी डिविलियर्स, मौजूदा वनडे और टी20 कप्तान क्विंटन डि कॉक और तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा तो टीम का कप्तान बनाया गया था।