विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोहली को लेकर कंफ्यूजन हुई खत्म, अब एक दिन में दो मैच नहीं खेलेंगे विराट

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Thu, 10 May 2018 04:04 PM (IST)Updated: Thu, 10 May 2018 04:26 PM (IST)

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पहला टी 20 मैच 27 जून को खेलना है।

कोहली को लेकर कंफ्यूजन हुई खत्म, अब एक दिन में दो मैच नहीं खेलेंगे विराट
कोहली को लेकर कंफ्यूजन हुई खत्म, अब एक दिन में दो मैच नहीं खेलेंगे विराट

नई दिल्ली, जेएनएन। सेलेक्टर्स ने जब आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिए विराट कोहली को टीम इंडिया का कप्तान बनाया तो इससे असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि यह सीरीज कोहली की सरे के लिए काउंटी प्रतिबद्धताओं के साथ टकराएगी। अब ये साफ हो गया है कि  विराट कोहली किस तरह से इन दोनों को मैनेज करेंगे।

कोहली को लेकर उठ रहा था ये सवाल

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पहला टी 20 मैच 27 जून को खेलना है, जबकि विराट 25 से 28 जून तक सरे के लिए यॉर्कशर के खिलाफ मैच खेल रहे होंगे। भारतीय चयनकर्ताओं ने आयरलैंड के खिलाफ इस सीरीज के लिए विराट का नाम भी टीम में शामिल रखा, जिसके बाद से ही ऐसी बातें होने लगी थीं कि एक ही समय पर विराट दो जगह कैसे खेल पाएंगे। लेकिन अब इसका समाधान निकाल लिया गया है।

एक दिन में दो मैच नहीं खेलेंगे कोहली

भारत को आयरलैंड के खिलाफ डबलिन के मालाहाइड में 27 और 29 जून को दो टी-20 मैच खेलने हैं, जबकि कोहली को सरे काउंटी के लिए अंतिम मैच यॉर्कशर के खिलाफ स्कारबोरो में 25 से 28 जून तक खेलना है। तो ऐसे में 27 जून को कोहली दोनों मैचों में कैसे शिरकत करेंगे इसको लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। सरे के अनुसार विराट कोहली आयरलैंड के खिलाफ पहला टी -20 मैच नहीं खेलेंगे और वो सरे के साथ अपना करार पूरा करेंगे। इसके बाद 28 जून को जब यॉर्कशर के साथ सरे का मैच खत्म हो जाएगा, फिर वो दूसरे टी 20 मैच (29 जून) के लिए आयरलैंड में टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे। इस तरह से कोहली अपनी काउंटी के करार को भी पूरा कर लेंगे और टीम इंडिया के लिए अपनी जिम्मेदारी भी निभा सकेंगे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें