विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champions Trophy: पाक सहित ये 8 टीमें कर सकती हैं क्वालीफाई, इंग्लैंड पर लटकी तलवार; अफगानिस्तान के पास मौका

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Mon, 30 Oct 2023 05:00 AM (IST)

वर्ल्ड कप के लीग चरण के अंत में प्वाइंट्स टेबल में टॉप-7 में रहने वाली टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ...और पढ़ें

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान, फाइल फोटो
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान, फाइल फोटो

HighLights

  1. चैंपियंस ट्रॉफी में ट्रॉफी में आठ टीमें लेंगी हिस्सा
  2. पाकिस्तान की मेजबानी में 2025 खेला जाएगा टूर्नामेंट
  3. अफगानिस्तान कर सकता है क्वालीफाई

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित वर्ल्ड कप के बीच एक बड़ी खबर आई है। साल 2025 में पाकिस्तान में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा। इसके लिए वर्ल्ड कप की टॉप सात टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई करेंगी। होस्ट देश होने के नाते पाकिस्तान पहले ही क्वालीफाई कर चुका है।

गौरतलब हो कि वर्ल्ड कप के लीग चरण के अंत में प्वाइंट्स टेबल में टॉप-7 में रहने वाली टीमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। मेजबान पाकिस्तान के साथ कुल आठ टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। आईसीसी के एक प्रवक्ता ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए योग्यता प्रणाली को 2021 में आईसीसी बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया था।

इंग्लैंड टीम हो सकती है बाहर

मौजूदा वर्ल्ड कप में गत चैंपियन इंग्लैंड प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल 10वें स्थान पर है। 2019 वर्ल्ड कप विजेता टीम इस बार अपने 6 मुकबलों में सिर्फ एक में जीत दर्ज कर पाई है। चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए इंग्लैंड को अपने आखिरी तीन मुकाबलों में दो जीतने होंगे। अफगानिस्तान भी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर सकती है। वहीं, वेस्टइंडीज, आयरलैंड और जिम्बाब्वे जैसी टीमें इस टूर्नामेंट से बाहर रहेंगी।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 20 साल का इंतजार हुआ खत्म, भारत ने अंग्रेजों से वसूला 'लगान'; 100 रन से मात देकर वर्ल्ड कप से किया बाहर

आईसीसी ने बदले नियम

मीडिया बयान में आईसीसी ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें होंगी। चार-चार टीम के दो ग्रुप होंगे। दोनों ग्रुप में शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसके बाद फाइनल होगा। बता दें कि इससे पहले 2013 और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी में वनडे रैंकिंग के हिसाब से शीर्ष आठ टीमों क्वालीफाई करती थी। इस बार आईसीसी ने नया नियम बनाया है।

यह भी पढ़ें- World Cup 2023 Points Table: जीत का सिक्सर लगाकर भारत ने सेमीफाइनल का कटाया टिकट! अब ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल