भारत के खिलाफ ब्रैंडन मैक्कुलम ने तिहरा शतक जड़ रच डाला यह इतिहास
ब्रैंडन मैक्कुलम न्यूजीलैंड की ओर से तिहरा शतक (302 रन) जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में यह कारनामा किया है। इस कारनामे के साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत रनों के मामले में मार्टिन क्रो को पीछे छोड़ दिया है। बत
वेलिंगटन। ब्रैंडन मैक्कुलम न्यूजीलैंड की ओर से तिहरा शतक (302 रन) जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में यह कारनामा किया है। इस कारनामे के साथ ही उन्होंने न्यूजीलैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत रनों के मामले में मार्टिन क्रो को पीछे छोड़ दिया है।
बता दें कि न्यूजीलैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 299 रन बनाने का कीर्तिमान मार्टिन क्रो के नाम था, जिसे उन्होंने 1990-91 में श्रीलंका के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में बनाया था।
टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज :
1-ब्रैंडन मैक्कुलम -302 रन - खिलाफ- भारत- वर्ष 2014
2-मार्टिन क्रो - 299 रन- खिलाफ -श्रीलंका - वर्ष 1990-91
3-स्टेफिन फ्लेमिंग -262 रन - खिलाफ- श्रीलंका वर्ष 2002-03
4-ब्रॉयन यूंग-267 रन खिलाफ- श्रीलंका- वर्ष 1996-97
5- स्टेफिन फ्लेमिंग -262 खिलाफ -दक्षिण अफ्रीका वर्ष 2005-06