अपने करियर के आखिरी वनडे में मैकुलम ने रचा इतिहास, हासिल की खास उपलब्धि
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान ब्रैंडन मॅक्कुलम अपने करियर के अंतिम वनडे मैच में छक्कों के मामले में एक विशेष उपलब्धि हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में उन्होंने 3 छक्के लगाते हुए वनडे में अपने छक्कों की संख्या 200 तक पहुंचा ली। इसी के साथ वे
हैमिल्टन। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम अपने करियर के अंतिम वनडे मैच में छक्कों के मामले में एक विशेष उपलब्धि हासिल की। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में उन्होंने 3 छक्के लगाते हुए वनडे में अपने छक्कों की संख्या 200 तक पहुंचा ली। इसी के साथ वे वनडे में 200 छक्के लगाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए।
मैकुलम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करियर के अंतिम वनडे में 47 रनों की पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। वे इसी के साथ वनडे में 200 छक्के लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले तथा दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले इस समूह में शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान), सनत जयसूर्या (श्रीलंका) और क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) शामिल थे। मैकुलम ने 260 वनडे मैचों में 30.41 की औसत से 6083 रन बनाए। उन्होंने इसमें 200 छक्के और 577 चौके लगाए।
वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
शाहिद अफरीदी- पाकिस्तान- 351 छक्के (369 मैच)
सनत जयसूर्या- श्रीलंका- 270 छक्के (445 मैच)
क्रिस गेल- वेस्टइंडीज- 238 छक्के (269 मैच)
ब्रैंडन मैकुलम -न्यूजीलैंड- 200 छक्के- (260 मैच)